Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में मोहन भागवत ने संत के पैर छूए:बोले- धर्मांतरण और घुसपैठ को रोकना होगा; आश्रम का लोकार्पण करने पहुंचे थे

    4 hours ago

    1

    0

    संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को वृंदावन में पहुंचे। जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण समारोह में हिस्सा लिया। संतों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मांतरण और घुसपैठ पर संघ प्रमुख ने कहा कि जो लोग पहले हिंदू थे, अब दूसरे संप्रदायों में चले गए हैं, उन्हें वापस लाने की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने रोजगार और नागरिक अधिकारों के मामलों पर भी ध्यान देने की बात कही। कहा कि भारत में सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए, लेकिन हिंदूदेशीय लोगों के लिए विशेष अवसर और रोजगार सुनिश्चित किए जा सकते हैं। समाज और प्रशासन को मिलकर ऐसे प्रयास करना चाहिए कि धर्मांतरण और घुसपैठ को रोका जा सके। समुदाय की सुरक्षा बनी रहे। संघ प्रमुख ने कहा- समाज में लंबे समय से चली आ रही गलत मानसिकता अब बदलने की जरूरत है। कई लोग अपने अहंकार, स्वार्थ और पुरानी जातीय भावनाओं के कारण सही रास्ता नहीं अपनाते। आपस में लड़ाई-झगड़े सिर्फ नुकसान ही पहुंचाते हैं। पुराने रास्ते, जो अतीत में सही लगते थे, अब उचित नहीं हैं, उन्हें बदलने की जरूरत है। कार्यक्रम में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव और जूना अखाड़ा के अवधेशानंद गिरी भी पहुंचे। बिहार के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दरअसल, रूक्मणी विहार में रुड़की के संत महामंडलेश्वर यतींद्रानंद ने जीवनदीप आश्रम की स्थापना की है। जीवनदीप आश्रम उनका पांचवां आश्रम है, जिसे उन्होंने बनवाया है। 24 कमरे के इस आश्रम में आध्यात्मिक और वैदिक शिक्षा दी जाएगी। इसका शिलान्यास संघ के सरकार्रवाह भैयाजी जोशी ने किया था। संत दीक्षा लेने से पहले महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी RSS के प्रचारक रहे हैं। देखिए 3 तस्वीरें.. जीवनदीप आश्रम के कार्यक्रम की पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में गैस की लाइन में लगे युवक को हार्टअटैक:कानपुर में गुस्साई महिला बोली-मैं मर जाऊंगी तो मेरे बच्चों का क्या होगा
    Next Article
    चार साल में नैमिष-मिश्रिख में तेजी से विकास कराया:भाजपा विधायक रामकृष्ण भार्गव बोले- पुल और सड़कों पर रहेगा फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment