Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चार साल में नैमिष-मिश्रिख में तेजी से विकास कराया:भाजपा विधायक रामकृष्ण भार्गव बोले- पुल और सड़कों पर रहेगा फोकस

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर की मिश्रिख विधानसभा से भाजपा विधायक रामकृष्ण भार्गव ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने नैमिष क्षेत्र में धार्मिक, शैक्षिक और सड़क विकास को अपनी प्रमुख उपलब्धि बताया। विधायक का कहना है कि आने वाले समय में पुल और कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दी जाएगी। भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: योगी सरकार के चार साल पूरे होने जा रहे हैं, आपने अपने क्षेत्र में कौन-कौन से विकास कार्य कराए? जवाब: पिछले चार वर्षों में नैमिष विकास परिषद का गठन सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। इसके माध्यम से हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू हुई हैं। तीर्थ क्षेत्र में मंदिर मार्गों का चौड़ीकरण कराया जा रहा है, साथ ही धर्मशालाएं, यात्री प्रतीक्षालय और पार्किंग स्टैंड बनाए जा रहे हैं। नैमिष में हेलीपैड का निर्माण भी एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अयोध्या, काशी और मथुरा से जुड़ाव आसान होगा। इसके अलावा कन्या महाविद्यालय और नया थाना शुरू कराया गया है तथा क्षेत्र में सड़कों का व्यापक विकास हुआ है। सवाल: सड़क और कनेक्टिविटी को लेकर क्या काम हुए? जवाब: नैमिष से संकटा देवी मंदिर तक बेहतर सड़क बनाई गई है। सिधौली-नैमिष मार्ग का चौड़ीकरण किया गया है और खैराबाद से नैमिष तक सड़क तैयार की गई है। जलालपुर-मछरेहटा-मिश्रिख मार्ग का निर्माण और चौड़ीकरण भी कराया गया है। कुछ हिस्सों पर अभी काम जारी है, जबकि अन्य सड़कों के प्रस्ताव सरकार को भेजे गए हैं। सवाल: कौन से बड़े काम अभी बाकी हैं, जिन्हें पूरा करना चाहते हैं? जवाब: हरदोई जिले को जोड़ने वाले कई पुल अभी बनने बाकी हैं। गोइलहरी घाट और पनरभू क्षेत्र में पुल की मांग लंबे समय से है। सराय और गोमती नदियों पर पुल बनने से परिक्रमा मार्ग और क्षेत्रीय आवागमन बेहतर होगा। दधीचि कुंड के जल निकासी के लिए करीब 18–20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी भेजा गया है। सवाल: अपने विकास कार्यों को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: हमने अपने जीवन का अधिकांश समय विकास कार्यों में लगाया है। पहले क्षेत्र में स्कूल, सड़क और बैंक जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं थीं। आज घर-घर सड़क, स्कूल, आवास और अन्य सुविधाएं पहुंची हैं। यह सब सरकार और जनता के सहयोग से संभव हुआ है। सवाल: 2027 विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी करेंगे? जवाब: पार्टी जिसे मौका देगी, वही चुनाव लड़ेगा। हमारा परिवार हमेशा क्षेत्र की सेवा में लगा है और आगे भी जनता के बीच रहकर काम करता रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में मोहन भागवत ने संत के पैर छूए:बोले- धर्मांतरण और घुसपैठ को रोकना होगा; आश्रम का लोकार्पण करने पहुंचे थे
    Next Article
    देवरिया में इंटर के छात्र की मौत:रात में कमरे में सोने गया था, सुबह फंदे से लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment