Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TSH टेनिस टूर्नामेंट:विमन्यु और नितिन के बीच होगी खिताबी भिड़ंत; डबल्स में विशाल-गौतम की जोड़ी ने मारी बाजी

    1 hour ago

    2

    0

    द स्पोर्ट्स हब (TSH) में चल रही 'सिग्नेचर लॉन टेनिस डे प्रतियोगिता 2026' के फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। मंगलवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में विमन्यु अग्रवाल और नितिन जश्नानी ने जीत दर्ज कर पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताब के लिए इन दोनों के बीच भिड़ंत होगी। पुरुष एकल,विमन्यु और नितिन ने फाइनल में बनाई जगह प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में विमन्यु अग्रवाल ने जबरदस्त फुर्ती दिखाते हुए अभिनव भाटिया को 4-2 से मात दी। विमन्यु के शॉट्स का अभिनव के पास कोई जवाब नहीं था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में नितिन जश्नानी पूरी तरह छाए रहे। उन्होंने नितेश कुमार सिंह को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। अब सबकी नजरें विमन्यु और नितिन के बीच होने वाले 'महामुकाबले' पर टिकी हैं। पुरुष युगल,विशाल-गौतम और ऋषभ-शिवम की जोड़ी भिड़ेगी डबल्स मुकाबलों में भी खिलाड़ियों का तालमेल शानदार रहा। पहले सेमीफाइनल में विशाल खन्ना और गौतम खेमका की जोड़ी ने डॉ. डी.के. जयपुरिया और अजय गुप्ता को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में ऋषभ गोयल और शिवम की जोड़ी ने भी शानदार खेल दिखाया और नितीश कुमार सिंह व त्रिनभ चोपड़ा की जोड़ी को 4-0 से शिकस्त दी। अब खिताबी भिड़ंत विशाल-गौतम और ऋषभ-शिवम के बीच होगी। वेटरन कैटेगरी,45+ उम्र में भी दिखा खिलाड़ियों का जज्बा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष युगल में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यहाँ अनुभव और जोश का संगम दिखा। पहले सेमीफाइनल में डॉ. डी.के. जयपुरिया और अजय गुप्ता ने अमित गौड़ और डॉ. अंबरीश गुप्ता को 4-0 से हराया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में विशाल खन्ना और गौतम खेमका की जोड़ी ने धीरज भाटिया और गौरव दुबे को 4-0 से पराजित किया। फाइनल में अब जयपुरिया-गुप्ता और खन्ना-खेमका की जोड़ी आमने-सामने होगी। जूनियर वर्ग,अंडर-14 में अनाया और हरजस का जलवा युवा खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया। अंडर-14 आयु वर्ग के पहले सेमीफाइनल में अनाया सेन ने राशिवी को 4-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में हरजस कालसी ने त्रिनभ चोपड़ा को 4-2 से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब जूनियर वर्ग की ट्रॉफी के लिए अनाया और हरजस के बीच मुकाबला होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम:मिशन शक्ति फेज-5.2 के तहत महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर जोर
    Next Article
    मेरठ में बच्चे का अज्ञात शव मिला:सरायकाजी पुल के नीचे कुत्तों ने नोचा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment