Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में साध्वी मां सीता देवी की कथा:कहा- मृत्युलोक में मां विन्ध्यवासिनी का धाम है बहुत पवित्र और शक्तिशाली

    1 hour ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के कटका बाजार में अंजनी माता कीर्तन सेवा समिति, कुशभावनपुर द्वारा श्रीमद् कथा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महाकाली की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। कथा प्रवाचिका साध्वी मां सीता देवी ने अपने प्रवचन में मां विन्ध्यवासिनी धाम की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार ब्रह्मांड में आदिशक्ति जगदम्बा का दिव्य निवास मणिद्वीप है, उसी प्रकार मृत्युलोक में विंध्याचल स्थित मां विन्ध्यवासिनी का धाम अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है। साध्वी मां सीता देवी ने श्रद्धालुओं से वर्ष में कम से कम एक या दो बार मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने धर्म, शक्ति और भक्ति का संदेश देते हुए महिषासुर मर्दिनी भगवती के प्रसंगों का भी वर्णन किया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान सरिता सिंह (प्रधान) और उनके पति मिंटू सिंह ने विधिवत पूजन-अर्चन एवं व्यास पीठ का पूजन संपन्न कराया। मुख्य अतिथि रूपेश सिंह ने भी कथा का श्रवण किया और उपस्थित जनसमूह को आध्यात्म की ओर प्रेरित किया। कथा संरक्षक मंडल के सदस्य डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र और कटका क्लब अध्यक्ष राजीव मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कथा के समापन पर वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में निवेश मित्र 3.0 लॉन्च:योगी बोले- 2017 में निवेश पर ठहाके मारकर हंसते थे लोग, आज माफिया मुक्त, बदली यूपी की तस्वीर
    Next Article
    राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम:मिशन शक्ति फेज-5.2 के तहत महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment