Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:सरिया और डंडा बरामद, गाली देने का विरोध करने पर पीटा था

    3 hours ago

    2

    0

    मथुरा के थाना गोविन्दनगर पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गगन (22) पुत्र स्वर्गीय अजय और आदित्य उर्फ गुलाव (24) पुत्र रवि के रूप में हुई है। ये दोनों चुरियाना मोहल्ला भरतपुर गेट, वर्तमान पता मोक्षधाम कॉलोनी, थाना गोविन्दनगर के निवासी हैं। पुलिस ने इन्हें चमेली देवी इंटर कॉलेज तिराहा से गऊघाट की ओर जाने वाले मार्ग से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी थाना गोविन्दनगर में दर्ज मुकदमा के तहत वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया एक सरिया और एक डंडा भी बरामद किया है। यह घटना 29 अप्रैल की है। मृतका रामवती के पुत्र ने अपनी मां की हत्या के संबंध में मामला दर्ज कराया था। तहरीर में बताया गया कि आरोपियों ने शराब के नशे में गाली-गलौज की थी। जब रामवती ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। रामवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में कुल चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने गगन और आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में नॉर्थ टेक सिम्पोजियम आज से शुरू:रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन, 284 कंपनियां दिखाएंगी स्वदेशी रक्षा तकनीक
    Next Article
    लखनऊ में सुबह से चल रही हल्की ठंडी हवा:आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, अमौसी एयरपोर्ट पर 15 फ्लाइट डायवर्ट होकर आईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment