Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kenya Floods | केन्या में कुदरत का कहर! भारी बारिश और बाढ़ से एक हफ्ते में 18 की मौत, हजारों बेघर

    3 hours from now

    1

    0

    पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक सप्ताह से जारी मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने देश के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। केन्याई पुलिस और गृह मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात दिनों में 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से अधिकांश की मृत्यु डूबने के कारण हुई है।इसे भी पढ़ें: Ukraine का भीषण Drone Attack, Russia के तेल बंदरगाह पर बरसाए 60 ड्रोन, मॉस्को तक हड़कंप  देश के गृह मंत्रालय के अनुसार, देशभर में बाढ़ से पिछले एक सप्ताह में 18 लोगों की मौत हुई है और 54,000 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं जिनमें से 6,000 परिवार देश की राजधानी नैरोबी के हैं। देशभर में कई विद्यालयों और अस्पतालों में पानी भर गया है तथा 17 सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया है।इसे भी पढ़ें: Vote Counting से पहले BJP का बड़ा दावा, प्रद्युत बोरदोलोई बोले- Assam में हमारी सरकार बनना तय भूस्खलन के कारण पश्चिमी रिफ्ट वैली क्षेत्र में हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। देश के जलविद्युत बांधों में जलस्तर बढ़ने के कारण ताना और अथी नदियों के किनारे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की गई है। केन्या मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि मई के पहले दो सप्ताह में सामान्य से अधिक बारिश जारी रह सकती है। देश में बारिश का मौसम शुरू होने पर मार्च में भारी बारिश हुई थी, जिससे व्यापक पैमाने पर तबाही हुई। मार्च के अंत तक वर्षा जनित हादसों में 100 से अधिक लोग मारे गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Baharampur Election Result 2026: अधीर रंजन का सियासी भविष्य तय करेगी बहरामपुर की जंग, कांग्रेस की नजरें नतीजों पर टिकीं
    Next Article
    Ukraine का भीषण Drone Attack, Russia के तेल बंदरगाह पर बरसाए 60 ड्रोन, मॉस्को तक हड़कंप

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment