Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1600 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का आरोपी फरार:8 दिन में महफूज पर 4 नए मुकदमे, हवाला-टेरर फंडिंग एंगल से भी जांच शुरू

    1 hour ago

    1

    0

    फर्जी फर्म बनाकर 12 बैंकों के 68 खातों में करीब 1600 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन मामले में जाजमऊ के जेके कॉलोनी निवासी कारोबारी महफूज आलम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। करीब दो महीने बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है, लेकिन अब उसके खिलाफ मुकदमों का दायरा बढ़ने लगा है। मामले में हवाला और टेरर फंडिंग एंगल से भी जांच जारी है। बीमा कार्ड का झांसा देकर करोड़ों की हेराफेरी जाजमऊ के सरैया निवासी, अलशिफ़ा के अनुसार उनकी पिता और सास बीमार है। आरोपी महफ़ूज़ उर्फ पप्पू छुरी दो वर्ष पहले ने पिता और घरवालों का मुफ़्त इलाज का झांसा देकर दस्तावेज ले लिया और भाई काशिफ़ के नाम पर फर्म बनाकर IDBI, HDFC और BOB में खाता खुकवाया। इसके बाद आरोपी ने कई चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए। आरोप है, इस मामले में कई बैंककर्मी में भी शामिल है। कारोबार का लालच देकर कार भी छीना चकेरी के न्यू आजाद नगर के रहने वाले स्क्रैप कारीबारी अजय शुक्ला ने बताया कि दो साल पहले उनके नौबस्ता निवासी रिश्तेदार नितिन महफ़ूज़ से मुलाक़ात करवाई। महफ़ूज़ ने अधिक रुपए कमाने का लालच देकर मां विद्यवासिनी इंटर प्राइज़ के नाम से फर्म खुलवाकर श्यामनगर स्थित एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया। व्यापार आगे बढ़ाने की की बात कहकर कई चेकों में हस्ताक्षर करवा लिए। जब उन्हें फर्जीवाड़ा की जानकारी हुई तो वह विरोध करने पहुचे तभी आरोपियों ने उनकी कार छीन ली और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया था। कैसे खुला राज बीती फरवरी माह में थाना चकेरी के श्यामनगर क्षेत्र में बाइक से बदमाशों ने दो युवकों को पीटकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। मारपीट और लूट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कई एंगल से जांच की। वहीं खुलासे चौकाने वाले हुए, आरोपी उसके परिवार ने 1600 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन किया था। इतना ही नहीं, हाल में ही आरोपी से पुलिसकर्मी और एक दलाल का सेटलमेंट करवाने का कथित ऑडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद से महफ़ूज़ उर्फ पप्पू छुरी पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके है। बीते 8 दिन के भीतर कारोबारी महफ़ूज़ के ख़िलाफ़ थाना चकेरी और जाजमऊ में चार मुक़दमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी पर करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमे लिख चुकी है, लेकिन गिरफ़्तारी के लिए उसके क़रीब नहीं पहुच सकी। गरीब और छोटे कारोबारियों को निशाना बनाया आरोपी महफूज आलम ने परिवार और परिचितों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी फर्म बनाई थी। इसके जरिए 12 बैंकों में 68 खाते खुलवाए गए, जो पत्नी, बेटे, बेटी, भाई, रिश्तेदारों व अन्य के नाम पर बताए जा रहे हैं। जांच में दो साल के भीतर इन खातों में करीब 1600 करोड़ रुपये के लेनदेन की जानकारी सामने आई। डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता के अनुसार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षिका को पांच दिन डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 84 लाख:सीबीआई अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने आतंकवाद और मनी लौन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार का दिखाया डर
    Next Article
    नोएडा में तापमान 34 डिग्री:दोपहर बाद आंधी और बारिश के आसार, नमी की मात्रा 80 प्रतिशत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment