Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेट्रो में सफर के साथ अब पढ़िए भी:कानपुर सेंट्रल और मोतीझील स्टेशन पर सजे पुस्तक मेले; स्मार्ट कार्ड पर मिलेगा डिस्काउंट

    10 hours ago

    1

    0

    शहर की लाइफलाइन बन चुकी कानपुर मेट्रो अब यात्रियों को सफर के साथ-साथ साहित्य के संसार से भी जोड़ रही है। बुद्ध जयंती के अवसर पर मेट्रो प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल और मोतीझील स्टेशनों पर पुस्तक मेलों का आगाज़ किया है। अगले डेढ़ महीने तक चलने वाले इन मेलों में आपको न केवल अपनी पसंदीदा किताबें मिलेंगी, बल्कि मेट्रो के स्मार्ट कार्ड (NCMC Go Smart Card) धारकों को खरीददारी पर 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। बुद्ध की जीवनी से लेकर हैरी पॉटर तक का कलेक्शन मेट्रो स्टेशनों पर सजे इन बुक फेयर्स में हर उम्र के पाठकों के लिए कुछ न कुछ खास है। साहित्य प्रेमियों के लिए जहाँ देश-विदेश के दिग्गज लेखकों की कृतियाँ मौजूद हैं, वहीं छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान, वित्तीय प्रबंधन और विज्ञान की किताबों का बड़ा संग्रह है। विशेष रूप से महात्मा बुद्ध, स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों की जीवनियां यहाँ आने वाले लोगों को प्रेरित कर रही हैं। बच्चों के लिए कॉमिक्स और युवाओं के लिए मोटिवेशनल पोस्टर पुस्तक मेला केवल गंभीर साहित्य तक ही सीमित नहीं है। बच्चों और किशोरों के लिए यहाँ कॉमिक्स, मशहूर ‘मांगा’ सीरीज, हैरी पॉटर और सुपरहीरो पर आधारित किताबों का भंडार लगाया गया है। इसके अलावा युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए मोटिवेशनल पोस्टर, लैंडस्केप आर्ट और आकर्षक स्टेशनरी का काउंटर भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। डेढ़ महीने तक चलेगा किताबों का उत्सव मेट्रो स्टेशनों पर आयोजित इस मेले का मुख्य उद्देश्य शहर में पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देना है। अक्सर भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग किताबों के लिए समय नहीं निकाल पाते, ऐसे में सफर के दौरान स्टेशन पर ही पसंदीदा किताबें उपलब्ध कराकर मेट्रो ने एक नई पहल की है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि यह आयोजन मेट्रो यात्रा को एक सांस्कृतिक और समृद्ध अनुभव में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है। स्मार्ट कार्ड वालों को फायदा ही फायदा अगर आप कानपुर मेट्रो का स्मार्ट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यहाँ किताबों की खरीद पर आपको विशेष लाभ मिलेगा। सामान्य डिस्काउंट के अलावा कार्डधारकों को 10 प्रतिशत की एक्स्ट्रा छूट दी जा रही है। ऐसे में यदि आप साहित्य के शौकीन हैं या अपनी लाइब्रेरी बढ़ाना चाहते हैं, तो मोतीझील और कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन के ये बुक स्टॉल्स आपके लिए बेहतरीन ठिकाना साबित हो सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चपरासी 3 पत्नियों–साली को टीचर बनाकर 8.15 करोड़ सैलरी दी:पीलीभीत के DIOS ऑफिस में 8 साल तक करता रहा घोटाला, सभी जेल भेजे गए
    Next Article
    गोरखपुर में फोटोग्राफी कार्यशाला-धरोहर प्रदर्शनी शुरू:महापौर ने किया उद्घाटन, चार दिन तक चलेगा आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment