Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में बिहार के मौलान की हुई थी हत्या:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, हाथ-पैर टूटे और शरीर पर मिले 7 जख्म; गला दबाने से मौत

    2 hours ago

    2

    0

    बरेली में ताजुश्शरिया के उर्स में शामिल होने आए मौलाना तौसीफ रजा मजहरी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब तक पुलिस ट्रेन से गिरने का हादसा मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मौलाना के शरीर पर मिले चोट के निशान किसी साधारण हादसे के नहीं हैं। उनके एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर पाया गया है। इसके अलावा शरीर पर 7 गहरे जख्म और रगड़ के निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि उन्हें ट्रेन में घसीटा गया था। मेडिकल रिपोर्ट में सिर और फेफड़ों में खून जमने की बात सामने आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, गंभीर हमले के कारण मौलाना कोमा में चले गए होंगे। इसके बाद उनकी हत्या गला दबाकर की गई। डॉक्टरों ने मौत की वजह ‘एस्फिक्सिया’ (दम घुटना) बताई है, जो आमतौर पर गला दबाने से होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब पुलिस की शुरुआती जांच पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि नए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब जानिए पूरा मामला… 24 और 25 अप्रैल को ताजुश्शरिया के उर्स में आए थे मौलाना बरेली में 24 और 25 अप्रैल को ताजुश्शरिया का उर्स था। इसमें देश भर से लाखों जायरीन बरेली आए थे। इसी में शामिल होने बिहार के किशनगंज के रहने वाले मौलाना तौसीफ रजा मजहरी भी आए थे। 26 अप्रैल को मौलाना तौसीफ रजा ट्रेन से वापस बिहार अपने घर जा रहे थे। वो जनरल डिब्बे में चढ़े थे। इसी दौरान कुछ गुंडों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। इसके बाद ट्रेन से धक्का दे दिया। 27 अप्रैल को पुलिस को बरेली कैंट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के पास मौलाना का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पुलिस ने इसे हादसा बताया था। लेकिन पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकला पढ़िए… पत्नी के बयान से मेल खाती कहानी मौलाना की पत्नी ने पहले ही दावा किया था कि फोन पर उन्होंने मारपीट की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि कुछ लोग उन पर चोरी का आरोप लगाकर पीट रहे थे और मदद के लिए पुलिस को फोन करने को कहा था। पोस्टमार्टम के तथ्य इस बयान से मेल खाते नजर आ रहे हैं। सीबीआई जांच की उठी मांग इस मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात और एआईएमआईएम ने यूपी सरकार को घेरते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। संगठनों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने लूटपाट के विरोध पर मौलाना को पीट-पीटकर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मॉब लिंचिंग का आरोप लगाया है। पुलिस अब तहरीर मिलने पर दोबारा गहन जांच की बात कह रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पांच वर्षाें में RTE में हुआ सबसे ज्यादा एडमिशन:वाराणसी में अभी तक 86% बच्चों को मिला फ्री प्रवेश, मनचाहा स्कूल न मिलने पर कई पैरेंट्स नहीं करा रहे दाखिला
    Next Article
    प्रेमिका के प्यार में फौजी बना जल्लाद:पत्नी की हत्या कर हुआ फरार, प्रेमिका गिरफ्तार, फेसबुक पर शुरू हुई इश्क की दास्तान का खूनी अंत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment