Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में बुद्ध पूर्णिमा पर शोभायात्रा:देर रात तक जगह-जगह स्वागत, आंबेडकर समेत कई महापुरुषों की झांकियां शामिल

    1 hour ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद शहर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार देर शाम भगवान बुद्ध की शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ पंचशील ध्वज लहराकर किया गया और देर रात तक जगह-जगह इसका स्वागत हुआ। शोभायात्रा में भगवान बुद्ध की झांकी के साथ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और अन्य महापुरुषों की झांकियां भी शामिल थीं। इस दौरान बौद्ध अनुयायी पंचशील ध्वज लहराते हुए नारे लगा रहे थे। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यह शोभायात्रा शहर में बीवीगंज चौकी के पास से शुरू हुई। यह तिकोना पुलिस चौकी, चौक बाजार, रेलवे रोड और रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद से होते हुए ठंडी सड़क स्थित श्यामा देवी शाक्य सभागार पर संपन्न हुई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी से लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बुद्ध जयंती पर श्रद्धा का सैलाब:विधायक नीलिमा कटियार ने भगवान बुद्ध को नमन किया
    Next Article
    कोडीन-कफ-सिरप कांड; शुभम जायसवाल सहित 9 पर गैंगेस्टर:रोहनिया पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, गैंग लीडर भोला प्रसाद जायसवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment