Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में गंगा की रेती पर फसलें बर्बाद:बारिश-ओलावृष्टि से किसानों को लाखों का नुकसान, मदद की गुहार

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गंगा की रेती पर खेती करने वाले किसानों की फसलें हालिया बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इस प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है, जिससे वे गहरे संकट में हैं। स्थानीय किसान जमुना लाल ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से गंगा की रेती पर खेती करता आ रहा है। यह उनका पुश्तैनी व्यवसाय है, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता है। इस बार अचानक आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी पूरी फसल को नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि फूलों और पत्तियों के झड़ने से फसल जलकर खत्म हो गई है, जिससे उन्हें लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जमुना लाल ने प्रशासन से तत्काल सरकारी सहायता की मांग की है। 4 तस्वीरें देखिए… इसी प्रकार, महिला किसान मोहिनी ने भी अपनी परेशानी साझा की। उन्होंने बताया कि बारिश के साथ गिरे ओलों ने उनकी पूरी फसल चौपट कर दी। छोटे पौधे और फल नष्ट हो गए, जिससे भविष्य की खेती की उम्मीद भी समाप्त हो गई है। मोहिनी के अनुसार, अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती कर्ज चुकाने की है, क्योंकि फसल बर्बाद होने से आय का कोई साधन नहीं बचा है और परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। गंगा की रेती पर खेती करने वाले किसान मुख्य रूप से सब्जियां और मौसमी फसलें उगाते हैं। ये फसलें जल्दी तैयार होती हैं और उनकी आय का प्रमुख स्रोत होती हैं। हालांकि, इस बार मौसम की मार ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसान अब प्रशासन और सरकार से मुआवजे की उम्मीद कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि प्रभावित किसानों को समय पर आर्थिक सहायता नहीं मिली, तो उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है। प्रशासन से जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर राहत प्रदान करने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यवसायी के अपहरण की साजिश रचने में चार गिरफ्तार:मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपी अब भी फरार, देवरिया पुलिस कर रही तलाश
    Next Article
    हाथरस जिले की कल मनाई जाएगी 29वीं वर्षगांठ:29 साल में विकास थमा, स्वास्थ्य और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में फिसड्डी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment