Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्यवसायी के अपहरण की साजिश रचने में चार गिरफ्तार:मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपी अब भी फरार, देवरिया पुलिस कर रही तलाश

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यवसायी के अपहरण की साजिश रचने वाले गिरोह के चार बदमाशों को एसटीएफ और पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि, इस सनसनीखेज मामले में मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपी घटना के पांच महीने बाद भी फरार हैं। पुलिस को अब तक इनका कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। फरार बदमाशों की तलाश में एसओजी समेत कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पड़री तिवारी निवासी राजकमल तिवारी ईंट भट्ठा, प्रॉपर्टी डीलिंग समेत कई व्यवसायों से जुड़े हैं और क्षेत्र में उनकी पहचान एक बड़े व्यवसायी के रूप में होती है। यह अपहरण की पूरी साजिश 5 दिसंबर 2025 की रात महदहां चौराहे के पास रची गई थी। बदमाशों ने राजकमल तिवारी को अगवा कर भारी फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई थी और गिरोह के सदस्य मौके पर सक्रिय हो चुके थे। हालांकि, समय रहते एसटीएफ को इसकी भनक लग गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया है कि अपहरण की पूरी पटकथा एक 'तिवारी' नामक व्यक्ति ने तैयार की थी, जिसे वारदात के बाद फिरौती की रकम का 50 प्रतिशत हिस्सा मिलने वाला था। यही शख्स अब पुलिस की जांच का सबसे अहम बिंदु बना हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि विवेचना में उसका नाम सामने आया है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है, हालांकि पुलिस ने अभी तक उसकी पूरी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। 5 दिसंबर 2025 की रात रची गई थी अपहरण की पूरी साजिश सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पड़री तिवारी निवासी राजकमल तिवारी ईंट भट्ठा, प्रॉपर्टी डीलिंग समेत कई व्यवसायों से जुड़े हैं। वहीं गांव के ही अरविंद कुमार तिवारी भी बड़े कारोबारी माने जाते हैं, जिनका सलेमपुर में होटल होने के साथ गुजरात समेत अन्य राज्यों में भी कामकाज है। पुलिस के मुताबिक 5 दिसंबर 2025 की रात महदहां चौराहे के पास राजकमल तिवारी के अपहरण की पूरी तैयारी कर ली गई थी। बदमाश उन्हें अगवा कर भारी फिरौती वसूलने की योजना में थे। इस बीच इस साजिश की भनक एसटीएफ को लग गई। सूचना मिलते ही एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ जाल बिछाया और मौके पर घेराबंदी कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हिमांशु कुमार यादव समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 6 दिसंबर को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इसके अगले दिन 7 दिसंबर को सदर कोतवाली पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। चार नामजद और एक ‘तिवारी’ अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर इस मामले में अभी भी अंकित यादव निवासी चौथी, थाना मरदह, जिला गाजीपुर; सर्वेश उर्फ गोली यादव निवासी कहिनवर, थाना सरायलखंसी, जिला मऊ; पंकज यादव निवासी मजखानी, थाना सरायलखंसी, मऊ; तथा सूरज गोंड निवासी नेरुई अमवा, थाना महुआडीह, जिला देवरिया फरार चल रहे हैं। इनके अलावा अपहरण की पूरी कहानी लिखने वाला ‘तिवारी’ भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यही व्यक्ति गिरोह का मुख्य योजनाकार था और अपहरण के बाद फिरौती की आधी रकम उसे मिलने वाली थी। हालांकि उसकी पहचान को लेकर अभी भी जांच जारी है। मुठभेड़ के बाद से ही गिरोह के सभी फरार सदस्य भूमिगत हो गए। उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं। पुलिस को आशंका है कि कुछ आरोपी नेपाल भाग सकते हैं। हालांकि अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पांच महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पुलिस पर उठ रहे सवाल घटना को पांच महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन फरार बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी साजिश के बाद भी मास्टरमाइंड का पकड़ा न जाना जांच पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश देने का दावा कर रही हैं, लेकिन परिणाम अब तक शून्य है। इससे पीड़ित पक्ष में भी नाराजगी बढ़ रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हर संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अपहरण की इतनी बड़ी साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड और उसके साथियों तक पुलिस आखिर कब पहुंचेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार:बिजनौर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की
    Next Article
    उन्नाव में गंगा की रेती पर फसलें बर्बाद:बारिश-ओलावृष्टि से किसानों को लाखों का नुकसान, मदद की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment