Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में जेई सिविल मुख्य परीक्षा कल:यातायात पुलिस ने शहर में लागू किया विशेष ट्रैफिक प्लान

    1 hour ago

    1

    0

    अमरोहा में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित अवर अभियंता (जेई) सिविल मुख्य परीक्षा के लिए यातायात पुलिस ने विशेष तैयारी की है। यह परीक्षा 3 मई यानी कल होगी, जिसके लिए जनपद में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 4125 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यातायात पुलिस ने परीक्षा के दौरान शहर के अंदर कारों सहित भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य जाम की स्थिति से बचना और परीक्षार्थियों को समय पर केंद्रों तक पहुंचने में मदद करना है। जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों में एकेके इंटर कॉलेज, भगवत सरन इंटर कॉलेज जोया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, आईएम इंटर कॉलेज, जेएसएच इंटर कॉलेज, जेएसएच पीजी कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज और सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर शामिल हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है। टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों के लिए टीपी नगर पुल के नीचे दोनों ओर पार्किंग निर्धारित की गई है। कुंदन इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों के वाहन विद्यालय परिसर में ही खड़े कराए जाएंगे। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज के लिए रेलवे माल गोदाम के पास खाली मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है। आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज और जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों के लिए रामलीला ग्राउंड तथा जेएस हिंदू कॉलेज के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों के वाहन परीक्षा केंद्र से लगभग 200 मीटर पहले तक ही जा सकेंगे। इसके बाद उन्हें अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करने होंगे। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी, जबकि बाहरी वाहनों को बाईपास मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की बंद कमरे में लाश मिली:4 दिन पहले लड़के पर FIR कराई थी, आंशका- लड़की को मारकर फंदे पर झूला
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार:बिजनौर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment