Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रवि किशन की पहल पर शुरू होगी नई अमृत-भारत ट्रेन:गोरखपुर-दिल्ली रूट की मिली मंजूरी, यात्रियों को मिलेगी राहत

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही इस रूट पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने वाली है। इस नई ट्रेन को मंजूरी मिल चुकी है, जिससे गोरखपुर और आसपास के इलाकों के लोगों में काफी खुशी और उत्साह देखा जा रहा है। यह पहल गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने इस ट्रेन की मांग उठाई थी, जिसे अब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकार कर लिया है। रेल मंत्रालय की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी भी जारी कर दी गई है। सांसद रवि किशन शुक्ला ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उनका कहना है कि यह ट्रेन सिर्फ गोरखपुर ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल और अन्य राज्यों के लोगों के लिए भी राहत लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि- “गोरखपुरवासियों की प्रत्येक सुविधा का ध्यान रखना और इनकी सेवा मेरी प्राथमिकता है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णन ने मेरी मांग स्वीकार कर ली है जिससे दिल्ली से गोरखपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस जल्द चलेगी। जो सिर्फ गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल व अन्य प्रदेशों के लोगों को भी राहत देगी। निसंदेह यह ट्रेन आमजन को राहत देने के साथ साथ विकास के नए द्वार का सृजन करेगी।” रवि किशन ने आगे कहा कि आज देश में रेलवे सेवाओं में तेजी से सुधार हुआ है। “आज पीएम मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णन के नेतृत्व ने पूरे देश में रेल सेवाओं में पहले की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। आज दुर्गम जगहों पर भी रेल सेवाएं मिल रहीं है। रेल नेटवर्क पूरे देश में काफी मजबूत है। आज देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। जन जन तक हर सुविधाएं पहुंच रहीं हैं।” इस नई ट्रेन के शुरू होने से गोरखपुर से दिल्ली के बीच यात्रा और आसान, तेज और आरामदायक हो जाएगी। साथ ही, यह क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 सालों का प्यार:गोरखपुर में सामूहिक विवाह में रचाई शादी, कपल बोलें- सोचा नहीं था कभी एक हो पाएंगे
    Next Article
    नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बेटे को दिया जन्म:आरोपी संदीप और संचालक जेल में, अस्पताल में पुलिस तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment