Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 सालों का प्यार:गोरखपुर में सामूहिक विवाह में रचाई शादी, कपल बोलें- सोचा नहीं था कभी एक हो पाएंगे

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 200 जोड़ों की विधि विधान से शादी कराई गई। इसमें एक जोड़ा ऐसा भी था जो लव मैरिज करने आएं थे। जंगल छत्रधारी की रहने वाली 18 साल की गूंजा को रिश्ते में जीजा लगने वाले 22 साल के आकाश से प्यार हो गया। आकाश मेडिकल कॉलेज रोड के रहने वाले हैं। शुक्रवार को सामूहिक विवाह में दोनों ने शादी रचाई और हमेशा के लिए एक-दूसरे के सुख- दुःख के साथी बन गए। जानिए कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी दैनिक भास्कर से बाचचीत में गूंजा ने बताया कि पांच साल पहले उनकी दीदी की शादी हुई थी। बारात में आकाश भी आए थे। शादी के दौरान पहली नजर में ही दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया। फिर जूता चुराई के रस्म के समय दोनों की हंसी मजाक वाली बहस हुई। गांव में लड़की वालों ने लड़के वालों की खूब खिंचाई की। पूरे टाइम दोनों का ध्यान एक दूसरे पर ही ज्यादा था। बातों- बातों में दोनों ने अपना नंबर शेयर किया। आकाश रिश्ते में गूंजा के जीजा लगते हैं। लेकिन कब वह रिश्ता बदल जाएगा उन्हें भी नहीं पता था। शादी के बाद अन्य रश्में की गई। इस बीच गूंजा कुछ दिन बाद अपनी दीदी के घर गई। आकाश भी रिश्तेदारी में अभी रुके ही हुए थे। दोनों ने वहां फिर से मुलाकात की और बात आगे बढ़ी। उसके बाद फोन पर बातचीत होती रहती थी और कैसे पांच साल बीत गए पता ही नहीं चला। घरवालों ने बताने की हिम्मत नहीं थी गूंजा का कहना है कि इस बीच में हम घरवालों से छुप कर मिलते रहते थे। कभी उन्हें अपने बारे में बताने की हिम्मत नहीं कर पाते थे। हमें हमेशा इस बात का डर लगा रहता था कि अगर घर वालों को पता चला तो हम हमेशा के लिए अलग हो सकते हैं। लेकिन फिर एक दिन सामूहिक विवाह के बारे में पापा को किसी ने बताया। उस समय पापा ने मेरे लिए लड़का देखा नहीं था। पर यह मौका अच्छा था उन्हें अपनी जिम्मेदारी से पार उतरने का। डरते- डरते मां को बताया वो बस ये सोच रहे थे कि एक अच्छा लड़का कैसे इतनी जल्दी ढूंढूंगा। फिर मैंने मम्मी से डरते- डरते आकाश के बारे में बताया। मम्मी पहले बहुत गुस्सा हुई। लेकिन वो आकाश से पहले से मिली थी। उन्हें भी आकाश पसंद आएं। फिर मम्मी ने पापा से बात करके इस रिश्ते के लिए मना लिया। फिर मेरी दीदी को बताया गया। और वो अपने ससुराल में बात की। इससे पहले आकाश भी अपने घरवालों को बता चुकें थे। आखिरकर घरवालें तैयार हो गए फिर हम दोनों के घरवालों ने बात करके रिश्ता पक्का कर दिया। उस दिन हम दोनों बहुत खुश हुए। लेकिन मन में एक डर सा लगा रहता था। लेकिन आज हमारी शादी हो गई है। कभी नहीं सोचा था कि हम लोग एक हो पाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मम्मी ने मेरा हाथ पकड़ा था, लेकिन वो छूट गया:मां को खोने वाली तनिष्का सदमे में, रोशन बोले- मौत को नजदीक से देखा
    Next Article
    रवि किशन की पहल पर शुरू होगी नई अमृत-भारत ट्रेन:गोरखपुर-दिल्ली रूट की मिली मंजूरी, यात्रियों को मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment