Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेसी के फुटबॉल वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा 18 गोल:जर्मनी के क्लोजा का रिकॉर्ड तोड़ा; अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया, नॉकआउट में पहुंचा

    23 hours ago

    1

    0

    अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने पहले अपना 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर मैच के आखिरी में एक और गोल कर इसे 18 तक पहुंचा दिया। मेसी ने डलास स्टेडियम में 39वें मिनट में फील्ड गोल लगाकर इतिहास रचा। इसके बाद इंजरी टाइम (95वें मिनट) में उन्होंने दूसरा गोल दागकर अर्जेंटीना की 2-0 की जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने राउंड ऑफ-32 में भी जगह बना ली। 38 साल के मेसी ने पिछले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। मौजूदा टूर्नामेंट में उनके सबसे ज्यादा 5 गोल हो गए हैं। मेसी के बाद 3 गोल के साथ जर्मनी के डेनिज उंडाव हैं। मेसी की 5 फोटो… 9वें मिनट में पेनल्टी चूके मेसी के पास नौवें मिनट में ही रिकॉर्ड बनाने का मौका था। लॉटारो मार्टिनेज पर ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों के फाउल के बाद अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली, लेकिन मेसी शॉट को पोस्ट के बाहर मार बैठे। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा तीन पेनल्टी मिस करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। इससे पहले घाना के असामोआ ग्यान ने दो पेनल्टी मिस की थीं। पेनल्टी चूकने के बाद 18वें मिनट में मेसी को एक और मौका मिला, लेकिन ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों ने शॉट ब्लॉक कर दिया। ऑस्ट्रिया के गोलकीपर डेविड अलाबा ने भी एक मौके पर गोललाइन के पास शानदार बचाव किया। 39वें मिनट में तोड़ा क्लोजा का रिकॉर्ड 39वें मिनट में अर्जेंटीना के थियागो अल्माडा ने बाईं ओर फाकुंडो मेडिना को पास दिया। मेडिना ने गेंद बॉक्स के किनारे खड़े मेसी तक पहुंचाई और कप्तान ने शानदार लेफ्ट फुटेड शॉट लगाकर गेंद को निचले कोने में पहुंचा दिया। यह मेसी का वर्ल्ड कप में 17वां गोल था, जिसके साथ उन्होंने मिरोस्लाव क्लोजा को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इंजरी टाइम में दूसरा गोल मैच के 95वें मिनट में अर्जेंटीना ने काउंटर अटैक किया। स्ट्राइकर जूलियन अल्वारेज का शॉट बच गया, लेकिन रिबाउंड पर मेसी ने दो डिफेंडरों के बीच से गेंद गोल में पहुंचा दी। 90+5वें मिनट में आया यह गोल उनका मैच का दूसरा और टूर्नामेंट का पांचवां गोल था। लगातार 6 वर्ल्ड कप मैचों में गोल मेसी अब लगातार 6 वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जायरजिन्हो के रिकॉर्ड की बराबरी की। अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी मेसी ने पांच दिन पहले अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना की 3-0 की जीत में हैट्रिक लगाई थी। उन्होंने 17वें, 60वें और 76वें मिनट में गोल दागे थे। यह वर्ल्ड कप में उनके करियर की पहली हैट्रिक थी। इसी के साथ वह वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 2018 वर्ल्ड कप में 33 साल की उम्र में हैट्रिक लगाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ा था। मेसी के नाम अब 11 इंटरनेशनल हैट्रिक हैं। 20 साल पहले किया था वर्ल्ड कप डेब्यू मेसी ने 18 साल की उम्र में 16 जून 2006 को सर्बिया और मोंटेनेग्रो के खिलाफ अपना पहला वर्ल्ड कप मैच खेला था और उसी मुकाबले में पहला वर्ल्ड कप गोल भी किया था। 20 साल बाद वह वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर बन चुके हैं। मेसी अपने करियर का रिकॉर्ड छठा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। वह फुटबॉल इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 6 वर्ल्ड कप खेले हैं। उनके नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 28 मैच खेलने का रिकॉर्ड भी है। पिता की बीमारी के बीच खेल रहे अल्जीरिया के खिलाफ पहला गोल करने के बाद मेसी भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। बाद में परिवार ने बताया कि उनके पिता जॉर्ज मेसी एक अज्ञात बीमारी का इलाज करा रहे हैं। मैच के बाद मेसी ने कहा था कि वह मैदान के बाहर कुछ मुश्किल दिनों से गुजर रहे थे। --------------------------------- वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… वर्ल्ड कप गोल में मेसी से 2 गोल पीछे एमबाप्पे:6 बार 2+ गोल करने वाले पहले खिलाड़ी, फ्रांस-नॉर्वे वर्ल्ड कप के नॉकाउट में पहुंचे फ्रांस के स्टार फॉरवर्ड किलियन एमबाप्पे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार एक मैच में दो या उससे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मंगलवार को इराक के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 2 गोल किए। यह छठी बार है जब एमबाप्पे ने वर्ल्ड कप के किसी मैच में दो या उससे ज्यादा गोल दागे हैं। पूरी खबर फीफा वर्ल्ड कप में केप वर्डे का उलटफेर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को ग्रुप G और ग्रुप H के मुकाबले खेले गए। ग्रुप G में मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की। मिस्र अपना पहला वर्ल्ड कप 1934 में खेला था। वहीं, बेल्जियम और ईरान के बीच मैच 0-0 की बराबरी रहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली:कहा- खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर रवाना
    Next Article
    विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में आज तीन मैच:न्यूजीलैंड Vs स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया के सामने पाकिस्तान; श्रीलंका-आयरलैंड के लिए करो या मरो मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment