Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में डॉ. जेबा नाज़ की पुस्तक ‘शख्सियत’ का विमोचन:गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में साहित्यिक माहौल, छात्राओं को पढ़ने की आदत अपनाने का संदेश

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में उर्दू विभाग की प्रवक्ता डॉ. जेबा नाज़ की पुस्तक “शख्सियत” का विमोचन साहित्यिक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्राओं और साहित्य प्रेमियों की मौजूदगी ने परिसर को ज्ञान और रचनात्मक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा ने की। आरबीडी डिग्री कॉलेज, बिजनौर की प्रो. पारुल त्यागी मुख्य अतिथि रहीं, जबकि रामपुर राजा डिग्री कॉलेज के प्रो. जहांगीर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से पुस्तक “शख्सियत” का विमोचन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राओं और शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही, जिससे कॉलेज परिसर में साहित्यिक उत्साह देखने को मिला। प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा ने अपने संबोधन में साहित्य और पढ़ने की आदत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे न केवल ज्ञान बढ़ता है, बल्कि सोच भी व्यापक और संवेदनशील बनती है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने की आदत विकसित करने का आग्रह किया और कहा कि साहित्य जीवन को बेहतर समझने का माध्यम है। साहित्य समाज का दर्पण: प्रो. पारुल त्यागी मुख्य अतिथि प्रो. पारुल त्यागी ने साहित्य को समाज का दर्पण बताया। उन्होंने कहा कि साहित्य में मानव जीवन के अनुभव, संघर्ष और भावनाएं प्रतिबिंबित होती हैं। यह समाज को दिशा देने का एक सशक्त माध्यम है। विशिष्ट अतिथि प्रो. जहांगीर ने उर्दू साहित्य की समृद्ध परंपरा पर चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक होते हैं। लेखिका डॉ. जेबा नाज़ ने अपनी पुस्तक “शख्सियत” के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें विभिन्न व्यक्तित्वों के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया है। इसका उद्देश्य पाठकों को प्रेरणा देना और सकारात्मक सोच विकसित करना है। उन्होंने अपने लेखन की प्रेरणा और पुस्तक के पीछे के उद्देश्यों को भी साझा किया। बड़ी संख्या में स्टाफ रहा मौजूद कार्यक्रम का संचालन स्वयं डॉ. जेबा नाज़ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. वंदना पांडे ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. किरण साहू, मीनाक्षी शर्मा, अपर्णा जोशी, अनुराधा सिंह, किरण त्रिपाठी, सीमा गुप्ता, सुधा सिंह, सुदेश और प्रवीण सैनी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा महिला मोर्चा ने विपक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन:महिलाओं पर अपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध, फूंका पुतला
    Next Article
    33 केवी लाइन की चपेट में आए मजदूर की मौत:बुलंदशहर में टीन शेड डालते समय दो गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment