Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में 2 छात्रों की नीट परीक्षा छूटी:5 मिनट की देरी से पहुंचे थे, बोले- गुगल मैप ने गलत पता बताया; 22 केंद्रों पर एग्जाम हुआ

    1 day ago

    1

    0

    मुरादाबाद में मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 10,600 अभ्यर्थी शामिल हुए। सुबह से ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। इस बीच 5 मिनट की देरी से पहुंचे दो छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सका। जिन छात्रों की परीक्षा छूटी है उनमें फैजान अली पुत्र इकराम अली निवासी इस्लामपुर संभल और सार्थक निवासी कांशीराम नगर शामिल हैं। फैजान के पिता ने बताया कि गूगल मैप ने गलत रास्ता बताया, इस वजह से वे गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। जिसकी वजह से 5 मिनट की देरी हो गई थी। बताने पर भी एंट्री नहीं मिली। पहचान पत्र की जांच के बाद एंट्री मिली परीक्षा की शुचिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। दोपहर 2 बजे से शुरू हुई परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का सत्यापन किया गया। सुरक्षा कर्मियों ने किसी भी अनियमितता को रोकने के लिए गहन जांच की। सभी सेंटर के बाहर पुलिस मुस्तैद रही परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल था। कई अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। सुरक्षा नियमों के अनुसार, परीक्षार्थियों को केवल निर्धारित सामग्री के साथ ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। केंद्रों पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया था, जो लगातार व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे थे। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रशासन किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहा। नीट यूजी देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों में उत्साह के साथ-साथ चिंता भी देखी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा में फंसी 30 यात्रियों से भरी नाव:इंजन खराब होने से 2 घंटे तक रुकी रही, NDRF और जल पुलिस ने किया रेस्क्यू
    Next Article
    गाजियाबाद में योग दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने किया योगासन:योग गुरु डॉ. यश पाराशर बोले- नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ रहता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment