Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में फंसी 30 यात्रियों से भरी नाव:इंजन खराब होने से 2 घंटे तक रुकी रही, NDRF और जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

    1 day ago

    1

    0

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वाराणसी में गंगा नदी के बीच एक नाव का इंजन अचानक खराब हो जाने से उस पर सवार दर्जनों यात्री बीच धारा में फंस गए। घटना अस्सी घाट के सामने हुई, जहां योग कार्यक्रम में शामिल लोग करीब दो से तीन घंटे तक नाव में ही रुके रहे। सूचना मिलने पर एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। नमो घाट से रविदास घाट जा रही थी नाव प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाव नमो घाट से रविदास घाट की ओर जा रही थी। नाव पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 30 से 40 लोग सवार थे। अस्सी घाट के सामने पहुंचने के बाद नाव के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते वह गंगा नदी के बीचों-बीच रुक गई। इंजन बंद होने से यात्रियों में बढ़ी चिंता स्थानीय लोगों के अनुसार, इंजन खराब होने के बाद नाव आगे नहीं बढ़ सकी और यात्री नदी के बीच फंसे रहे। घटना के बाद नाव पर मौजूद लोगों में चिंता का माहौल बन गया। आरोप है कि इंजन खराब होने के बाद नाव संचालक की ओर से तत्काल कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इससे यात्रियों को काफी देर तक नाव में ही इंतजार करना पड़ा। NDRF और जल पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल ने राहत अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित नाव से बाहर निकाला और घाट तक पहुंचाया। रेस्क्यू अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। नाव संचालक पर होगी कार्रवाई जल पुलिस प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही दशाश्वमेध घाट से टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। सभी यात्रियों को सुरक्षित घाट तक पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि नाव के संचालन और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर नाव संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गनीमत रही कि समय रहते राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस मामले ने नाव संचालन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'समय पर इलाज मिलता तो बेटा बच जाता':बागपत में पंकज के पिता ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की, पत्नी रो-रोकर बेहोश
    Next Article
    मुरादाबाद में 2 छात्रों की नीट परीक्षा छूटी:5 मिनट की देरी से पहुंचे थे, बोले- गुगल मैप ने गलत पता बताया; 22 केंद्रों पर एग्जाम हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment