Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में योग दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने किया योगासन:योग गुरु डॉ. यश पाराशर बोले- नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ रहता है

    1 day ago

    1

    0

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को आईएमएस कॉलेज में जिला प्रशासन और शासन के सहयोग से भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। योग दिवस के अवसर पर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि आज सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए योग जरुर करें। अपने खानपान पर ध्यान दें। हमेशा उर्जावान और फिट रहना चाहिए। इसलिए योग को दिनचर्या में शामिल करें। डीएम रविंद्र मांदड़ ने भी योग का महत्व बताया। डीएम ने योग साधकों और बच्चों को भी सम्मानित किया। डीएम समेत कई अधिकारियों ने किया योग जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, शिक्षिकाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी भागीदारी की। योग गुरु ने बताए आसनों के लाभ योग गुरु आचार्यश्री डॉ. यश पाराशर ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है और व्यक्ति स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जी सकता है। प्रधानमंत्री का संबोधन भी देखा योग कार्यक्रम के दौरान उपस्थित योग साधकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का प्रसारण भी देखा। वक्ताओं ने कहा कि योग आज वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान बन चुका है और करोड़ों लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में 2 छात्रों की नीट परीक्षा छूटी:5 मिनट की देरी से पहुंचे थे, बोले- गुगल मैप ने गलत पता बताया; 22 केंद्रों पर एग्जाम हुआ
    Next Article
    प्रयागराज में 14 साल की किशोरी से रेप:गांव के दबंग घर में घुसकर उठा ले गए, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment