Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 14 साल की किशोरी से रेप:गांव के दबंग घर में घुसकर उठा ले गए, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    1 day ago

    1

    0

    प्रयागराज में 14 साल की किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। पान का कारोबार करने वाले युवक की 14 साल की बेटी को एक दबंग युवक मुंह दबाकर उठा ले गया। इसके बाद उसके साथ हैवानियत की। लड़की ने विरोध किया तो उसके पैर में जलती सिगरेट दाग दी। रेप के बाद बदहवास लड़की को वह घर के पास फेंक कर निकल भागा। मामला सामने आने पर हंगामा मच गया। पुूरा मामला पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 जून की रात 11 बजे मुसर्रफ पुत्र लाडे मियां पड़ोसी के घर के पीछे से उसके घर में कूदा आया। इसके बाद घर के अंदर सो रही उसकी 14 वर्षीय बेटी को मुंह दाबकर उठा ले गया। दबंग ने किशोरी से रेप किया। विरोध करने पर उसके शरीर को सिगरेट से दाग दिया। रात करीब दो बजे बेसुध किशोरी को दरवाजे के बाहर छोड़कर चला गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। रविवार को एसीपी धूमनगंज फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पुलिस अधिकारियों से बात कर कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में योग दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने किया योगासन:योग गुरु डॉ. यश पाराशर बोले- नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ रहता है
    Next Article
    एटा में भरत तिवारी एनकाउंटर पर कैंडल मार्च:ब्राह्मण समाज और वैश्य एकता परिषद ने दी श्रद्धांजलि, जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment