Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद का श्री काली मंदिर शक्ति चक्र सर्किट में शामिल:प्रदेश सरकार की योजना से मंदिर को मिलेगी नई पहचान

    18 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद के लालबाग स्थित सिद्धपीठ श्री काली माता मंदिर को प्रदेश सरकार के 'शक्ति चक्र' पर्यटन सर्किट में शामिल किया गया है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिए गए इस निर्णय से मंदिर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। पर्यटन विभाग पहले चरण में मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करेगा। इसमें श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सड़क व्यवस्था, साफ-सफाई, आकर्षक लाइटिंग, पेयजल, पार्किंग और सूचना केंद्र जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे भक्तों को अधिक सुविधाजनक माहौल मिलेगा। लगभग छह माह पूर्व पर्यटन विभाग ने मंदिर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई थी। इस राशि से दो कमरों का निर्माण, शौचालय और टीन शेड का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि अन्य विकास कार्य अभी जारी हैं। मंदिर के महंत हितेश्वर गिरि महाराज ने भी इस धनराशि की पुष्टि की है। योजना के दूसरे चरण में श्री काली माता मंदिर को प्रदेश के अन्य प्रमुख शक्तिपीठों के साथ 'शक्ति चक्र' के रूप में प्रचारित किया जाएगा। इसके लिए डिजिटल माध्यमों, पर्यटन मेलों और धार्मिक आयोजनों का उपयोग किया जाएगा, ताकि देश-विदेश के श्रद्धालुओं तक मंदिर की पहचान पहुंच सके। इससे श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि के साथ स्थानीय कारोबार, हस्तशिल्प और रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। अखाड़ा ने एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की प्रदेश के कुल 31 जिलों के चयनित देवी मंदिरों को इस विशेष सर्किट में शामिल किया गया है, जिसमें मुरादाबाद का यह मंदिर भी प्रमुखता से शामिल है। इसे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे मुरादाबाद धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर और अधिक मजबूत होगा। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा ने भी मंदिर के विकास में सहयोग किया है। मंदिर प्रबंधन में हाल ही में हुए बदलाव के बाद अखाड़ा ने एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, जिसमें से अब तक लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसमें 30 लाख रुपये पुराने बिजली बिल के भुगतान में लगाए गए, जबकि करीब तीन लाख रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनमें 40 कैमरे स्थापित हो चुके हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर में तीन वाटर कूलर और तीन आरओ मशीनें लगाई गई हैं, जिससे पेयजल व्यवस्था में सुधार हुआ है। साथ ही श्री काली, सिद्धपीठ नौ देवी और श्री रामगंगा मंदिर के कर्मचारियों के वेतन में तीन-तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी भी की गई है। इस योजना के लागू होने से शहर में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलने और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव:नि:संतानता से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर की सुसाइड
    Next Article
    कुशीनगर में आंधी-बारिश से गर्मी से मिली राहत:जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment