Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमानंद महाराज के भतीजे श्याम शरण बाबा पहुंचे काशी:तुलसी घाट पर पहलवानों संग गदा फेरी,बोले- हमारे गुरू इसी क्षेत्र में बैठकर साधना करते‌ थे

    1 hour ago

    1

    0

    संत प्रेमानंद महाराज के भतीजे और शिष्य शिवशरण महाराज (जिन्हें श्यामा शरण बाबा के नाम से भी जाना जाता है) अपने शिष्यों के साथ काशी पहुंचे। उनके आगमन से गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। घाट पर देखकर लोग उनका आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दिए। पहले तीन तस्वीर देखें गंगा घाटों का किया आध्यात्मिक भ्रमण शिवशरण महाराज ने काशी के प्रसिद्ध घाटों का भ्रमण किया और मां गंगा के तट पर ध्यान व पूजा-अर्चना की। उन्होंने विशेष रूप से तुलसी घाट पहुंचकर अखाड़े में पहलवानों के साथ पारंपरिक अंदाज में गदा फेरी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने संत के इस अनोखे रूप को देखा और आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज ने भावुक होकर कहा कि उनके गुरु प्रेमानंद महाराज इसी क्षेत्र में बैठकर साधना किया करते थे। उन्होंने बताया कि काशी की यह भूमि उनके लिए अत्यंत पवित्र है और यहां आकर उन्हें अपने गुरु की उपस्थिति का अनुभव होता है। रक्त संबंध फिर भी बने प्रेमानंद बाबा के शिष्य श्यामा शरण बाबा का जीवन स्वयं में एक प्रेरणा है। उनका जन्म उसी परिवार में हुआ, जहां प्रेमानंद महाराज का जन्म हुआ था। बचपन से ही उन्हें घर में गुरुजी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग सुनने को मिलते रहे। यही कारण रहा कि उनका मन धीरे-धीरे भक्ति मार्ग की ओर अग्रसर हुआ। बाद में उन्होंने प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेकर उनका शिष्यत्व स्वीकार किया और आज वे उसी आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि जब किसी व्यक्ति को परिवार और गुरु दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, तो वह आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रॉपर्टी के लिए रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की हत्या:मुंहबोला बेटा लाश को कार से बरेली से पीलीभीत ले गया, झाड़ियों में छिपाकर भागा
    Next Article
    गोरखपुर के अंबेडकर चौक पर “क्रीपर शेड” प्रोजेक्ट अधूरा:इंदौर की तर्ज पर साल भर पहले शुरू हुआ था काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment