Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रॉपर्टी के लिए रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की हत्या:मुंहबोला बेटा लाश को कार से बरेली से पीलीभीत ले गया, झाड़ियों में छिपाकर भागा

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली में एलआईयू के रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की अगवा कर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसकी 2 मई को प्रॉपर्टी के लिए मुंहबोले बेटे ने की थी। उसके बाद शव को कार 50 किलोमीटर दूर पीलीभीत के जहानाबाद में झाड़ियों में ले जाकर फेंक दिया। परिजनों ने सुभाषनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को सुराग मिला। ने मुंहबोले बेटे को हिरासत में लिया और जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना कबूल कर ली। पुलिस ने सोमवार रात में उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला दो साल पहले शारदा यादव देवी से हुई थी वरुण की मुलाकात पुलिस के अनुसार- रिटायर्ड दरोगा गजराज सिंह, (70) मढ़ीनाथ हनुमान गढ़ी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं। दो बेटे बाहर जॉब करते हैं। एक बेटा उनके साथ घर पर रहकर पढ़ाई करता है। उनकी काफी प्रॉपर्टी है। शारदा यादव को सत्संग में जाना पंसद है। बेटों की व्यस्तता और पति के स्वास्थ्य कारणों से वह बाहर कम जा पाती हैं। उन्होंने अपने मकान में किराए पर कई दुकानें दे रखी हैं। उनमें से एक दुकान मोबाइल की है। दो साल पहले वहीं पर वरुण पराशरी (24) नाम के लड़के उनकी मुलाकात हुई थी। वरुण बमनपुरी का निवासी है। नगर निगम में संविदा कर्मी के पद पर कार्यरत है। वरुण ने पहली ही मुलाकात में उन्हें मम्मी कहकर पुकारा। शारदा को उसका विहेवियर काफी पसंद आया। वह उसकी बातों से इम्प्रेस होकर अपने घर पर बुलाने लगी। शारदा देवी को कार से सत्संग ले जाता था धीरे-धीरे उसका आना जाना शुरू हो गया। वह शारदा यादव को अपनी कार से उन्हें सत्संग ले जाने लगा। उसने बहुत जल्द उनका भरोसा जीत लिया। शारदा यादव भी उसे अपने बेटों की तरह मानने लगी। वरुण के मन में बाद में लालच आ गया। उसे लगा कि शारदा यादव उसे अपने प्रॉपर्टी में हिस्सा दे देंगी। उसने कुछ दिनों पहले शारदा यादव ने हिस्सा मांगा। उस समय शारदा ने हिस्सा देने से मना कर दिया। 2 मई को हत्या कर लाश झाड़ियों में छिपा दी इसके बाद से उसने उन्हें रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 2 मई को शारदा यादव घर पर अकेली थी। वरुण उन्हें कार से सत्संग ले जाने के बाहर अपने साथ ले गया। वहां से उन्हें पीलीभीत के जहानाबाद ले गया। वहां पर चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर लाश झाड़ियों में छिपा दिया। सीसीटीवी से पकड़ा गया शारदा के पति ने 2 मई को ही थाने जाकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा दी। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाली तो वरुण शारदा को कार में ले जाते हुए दिखा। पुलिस ने 4 मई को वरुण को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने प्रॉपर्टी के लिए मर्डर की बात स्वीकार की। उसने बताया कि लाश को जहानाबाद के जंगल में झाड़ियों में छिपाया है। पुलिस उसे लेकर सोमवार को वहां पर गई। जंगल के अंदर से रात 12 बजे शारदा यादव का शव बरामद कर लिया। उसके बाद शव को लेकर वापस बरेली आ गई। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बोली- प्रॉपर्टी के लिए वरुण ने की हत्या एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया- शारदा यादव से मां का रिश्ता जोड़कर नगर निगम के संविदा कर्मी वरुण ने यह घटना की। उसने मंदिर में दर्शन कराने के बहाने बुलाया और कार में उनका कत्ल कर दिया। फिलहाल उसने संपत्ति के लालच में हत्या की बात कबूली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में स्कूली बस की टक्कर से युवक की मौत:बच्चों को लेने जा रही बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक क्षतिग्रस्त
    Next Article
    प्रेमानंद महाराज के भतीजे श्याम शरण बाबा पहुंचे काशी:तुलसी घाट पर पहलवानों संग गदा फेरी,बोले- हमारे गुरू इसी क्षेत्र में बैठकर साधना करते‌ थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment