Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल जीत का जश्न मनाया:मुगलसराय में ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के साथ बांटी मिठाई

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़े बजाए गए, आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटी गईं। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को माला पहनाकर बधाई दी। मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल के आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और इस जीत को ऐतिहासिक बताया। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की विजय है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं बंगाल के हुगली जिले की हरिपाल विधानसभा में दो महीने तक चुनाव प्रचार में सक्रिय रहे थे। वहां पार्टी को लगभग 6,000 वोटों से जीत मिली। जायसवाल ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पण दिखाया, जिसका परिणाम आज सामने है। जायसवाल ने इस जीत का श्रेय बंगाल की जनता को दिया और विश्वास व्यक्त किया कि अब बंगाल भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा। रमेश जायसवाल ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री की नीतियों और विकास मॉडल पर जनता ने भरोसा जताया है। उन्होंने घुसपैठ जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता ने राष्ट्रवादी विचारधारा की सरकार की आवश्यकता को समझा और उसे समर्थन दिया। इस अवसर पर संजय कनौजिया, भीम मोदी, आशीष कंदोई, आशीष जायसवाल, नितिन गुप्ता, राजू सिंह, गीता रानी गुप्ता, विनीता अग्रहरि, चिंटू सिंह, राजीव जायसवाल, आदर्श जायसवाल, दीपक जायसवाल, अमित सिंह और प्रवीण सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के अंबेडकर चौक पर “क्रीपर शेड” प्रोजेक्ट अधूरा:इंदौर की तर्ज पर साल भर पहले शुरू हुआ था काम
    Next Article
    IRTS अधिकारी ने बलिया के विकास पर दिए सुझाव:बाढ़-कटान, पलायन रोकने को कनेक्टिविटी, उद्योग, शिक्षा जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment