Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में ट्रांसफार्मर फुंकने पर XEN समेत पांच इंजीनियर सस्पेंड:सभी गजरौला अटैच, चेयरमैन की नाराजगी के बाद PVVNL MD का एक्शन

    4 hours ago

    1

    0

    पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने ट्रांसफार्मर फुंकने पर एक XEN समेत 5 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है। सभी को गजरौला अटैच किया गया है। इस मामले में चीफ इंजीनियर और सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर से भी जवाब तलब किया गया है, जिसके बाद पश्चिमांचल में हड़कंप मचा है। अब एक नजर पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल को हाल ही में एक शिकायती पत्र मिला। यह पत्र बेनाम था जिसमें बताया गया था कि मेरठ में ट्रांसफार्मर फुकने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। चेयरमैन ने इसका संज्ञान ले लिया। PVVNL MD से जताई नाराजगी विभागीय सूत्र बताते हैं कि मंगलवार रात चेयरमैन आशीष गोयल ने इस मामले पर PVVNL MD रवीश गुप्ता से फोन पर बात कर नाराजगी जताई और कार्रवाई करने के लिए कहा। रात में ही PVVNL MD ने एक XEN, दो AE और दो JE के सस्पेंशन का फरमान जारी कर दिया। इन इंजीनियरों पर गिरी गाज जिन इंजीनियरों पर गाज गिराई गई है उनमें डिवीजन 33 केवी के XEN विपिन कुमार, AE विशाल सिंह व विद्यासागर के अलावा जूनियर इंजीनियर अनुराग प्रताप सिंह और सतीश चंद चौधरी शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी है। विभागीय जांच बैठा दी गई है और सभी को गजरौला अटैच किया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप विभागीय सूत्र बताते हैं कि जिन इंजीनियरों पर गाज गिराई गई है वह 33 केवी की व्यवस्था संभालते थे। इस पूरी व्यवस्था के अंतर्गत 33 केवी के 60 बिजली घर और 100 लाइन शामिल है। यह पूरी व्यवस्था सेपरेट है, जिसके लिए अलग से टीम तैनात की गई थी। इसके बावजूद लापरवाही बरती गई। ट्रांसफार्मर फुकने पर गंभीरता नहीं दिखाई गई, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही तहसील में नायब तहसीलदार सूर्यवली बिंद सेवानिवृत्त:विदाई समारोह में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की कामना
    Next Article
    SP विश्वजीत श्रीवास्तव ने बहराइच में कार्यभार संभाला:बोले- जिले में अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा होगी प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment