Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में उमर मस्जिद की सील खुली:दो पर हाईकोर्ट का फैसला लंबित, अवैध निर्माण पर हुई थी कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में तीन मस्जिदों में एक की सील खोल दी गई है। वहीं दो मस्जिद के मामले हाईकोर्ट में पेंडिंग हैं। रहमानिया कॉलोनी स्थित उमर मस्जिद और रहमानिया मस्जिद को लगभग दो महीने पहले जिला प्रशासन और पुलिस ने बिना अनुमति निर्माण का आरोप लगाते हुए सील कर दिया था। इस कार्रवाई पर स्थानीय लोगों और मस्जिद प्रबंधन ने आपत्ति जताई थी। मस्जिद के केयरटेकरों के अनुसार, ये दोनों मस्जिदें करीब 10 वर्ष पुरानी हैं और निजी भूमि पर बनी हैं। उनका दावा है कि जमीन का बैनामा भी कराया गया था, लेकिन प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के सीलिंग की कार्रवाई की। पूर्व प्रधान मोहम्मद इजहार ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए न केवल मस्जिद को सील किया, बल्कि इमाम को भी हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट ले जाया गया। हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद उमर मस्जिद की सील खोलने का आदेश दिया गया है। इसके बाद मंगलवार को मस्जिद की सील खोल दी गई। हालांकि, रहमानिया मस्जिद को लेकर अभी निर्णय लंबित है। इसी बीच, मदीना कॉलोनी में निर्माणाधीन मदीना मस्जिद को लेकर भी विवाद सामने आया है। पुलिस ने बिना अनुमति निर्माण का आरोप लगाते हुए मस्जिद के मोहतमिम और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस कार्रवाई से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया था। इन तीनों मामलों में प्रशासनिक कार्रवाई और न्यायालय के हस्तक्षेप के कारण स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। रहमानिया और मदीना मस्जिद से जुड़े मामलों पर अब सभी की निगाहें हाईकोर्ट के आगामी फैसले पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या डोनाल्ड ट्रंप के विकल्पों में 'परमाणु प्लान' शामिल है? देखें हल्ला बोल
    Next Article
    एएनटीएफ ने 2 तस्करों से 1 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:गाजीपुर-मिर्जापुर की संयुक्त टीम ने नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment