Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एएनटीएफ ने 2 तस्करों से 1 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:गाजीपुर-मिर्जापुर की संयुक्त टीम ने नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में एएनटीएफ गाजीपुर और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय दो मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 528 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान रवि सोनकर (24), पुत्र झुरी सोनकर, निवासी शाहपुर चौसा, थाना कोतवाली देहात, मिर्जापुर और इमरान (25), पुत्र अब्दुल हसन उर्फ खेतल, निवासी जसोवर, थाना कोतवाली देहात, मिर्जापुर के रूप में हुई है। यह कार्रवाई 30 मार्च 2026 की रात करीब 9:37 बजे बरकछा कला क्षेत्र में मीलस्टोन 135 के पास की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन के अतिरिक्त एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड फोन, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और 2400 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे मड़िहान क्षेत्र के दारानगर निवासी एक व्यक्ति से सस्ते दामों पर हेरोइन खरीदते थे। इसके बाद वे इसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बेचते थे और बिक्री से होने वाले मुनाफे को आपस में बांट लेते थे। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात मिर्जापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल अभियान में एएनटीएफ गाजीपुर के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह और उनकी टीम, सर्विलांस एएनटीएफ लखनऊ टीम तथा मिर्जापुर पुलिस की बरकछा चौकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में उमर मस्जिद की सील खुली:दो पर हाईकोर्ट का फैसला लंबित, अवैध निर्माण पर हुई थी कार्रवाई
    Next Article
    घाटमपुर में बाबा इलेवन बनी जीपीएल सीजन वन चैंपियन:रोमांचक फाइनल में जीत, ACP ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी, खिलाड़ियों से मिलाया हाथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment