Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    WhatsApp पर मिलेगा फ्री कानूनी सलाह! बस “Hi” भेजते ही शुरू होगी Nyaya Setu सेवा

    3 hours from now

    2

    0

    डिजिटल इंडिया के इस दौर में सरकार लगातार ऐसी सुविधाएं शुरू कर रही है, जिनसे आम लोगों की जिंदगी आसान हो सके। अब न्याय से जुड़ी जानकारी और कानूनी सहायता प्राप्त करना भी पहले से कहीं ज्यादा सरल हो गया है। भारत सरकार ने ‘न्याय सेतु’ (Nyaya Setu) नाम की एक डिजिटल सुविधा शुरू की है, जो अब सीधे WhatsApp पर उपलब्ध है।इस प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि अब लोगों को कानूनी जानकारी लेने के लिए कोर्ट, वकील या सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ WhatsApp पर एक साधारण “Hi” या “Hello” मैसेज भेजकर आप घर बैठे ही कानूनी सलाह, कोर्ट केस की स्थिति और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल आम नागरिकों को न्यायिक सेवाओं से जोड़ने का एक स्मार्ट और आसान तरीका है।क्या है Nyaya Setu?Nyaya Setu भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल कानूनी सेवा है। इसे अगस्त 2024 में लॉन्च किया गया था। इस पहल का उद्देश्य देश के हर नागरिक तक सुलभ और तेज कानूनी सहायता पहुंचाना है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम लोग बिना किसी जटिल प्रक्रिया के कानूनी सलाह प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जिन्हें कानून से जुड़ी जानकारी तो चाहिए, लेकिन वे वकील तक आसानी से नहीं पहुंच पाते। अब इस सुविधा को WhatsApp के साथ जोड़ दिया गया है, जिससे इसकी पहुंच और भी ज्यादा बढ़ गई है। कानून और न्याय मंत्रालय के अनुसार इस अपडेट से यह सुनिश्चित किया गया है कि हर नागरिक को सुरक्षित और जल्दी प्रोफेशनल कानूनी सहायता मिल सके।इसे भी पढ़ें: OTP से भी ज्यादा सुरक्षित है Google Authenticator, ऐसे करें Gmail में सेटअपWhatsApp पर कैसे काम करता है Nyaya Setu?Nyaya Setu को WhatsApp से जोड़ने के बाद इसका इस्तेमाल बेहद आसान हो गया है। इसके लिए किसी ऐप को डाउनलोड करने या किसी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होती। यूजर को सिर्फ WhatsApp खोलना है और दिए गए नंबर पर एक साधारण मैसेज भेजना है। इसके बाद एक ऑटोमैटिक सिस्टम आपकी मदद के लिए तैयार हो जाता है। मैसेज भेजने के बाद आपको कुछ विकल्प दिखाई देते हैं, जिनमें से अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनकर आप आगे की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है।इस नंबर पर भेजना होगा मैसेजअगर आप WhatsApp के जरिए Nyaya Setu सेवा का उपयोग करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक खास नंबर पर मैसेज करना होगा।नंबर: 7217711814जब आप इस नंबर को WhatsApp पर खोलेंगे तो यह “Tele-Law” नाम से दिखाई देगा। आप चाहें तो इस नंबर को अपने फोन में सेव कर सकते हैं या सीधे WhatsApp पर जाकर Hi या Hello लिखकर भेज सकते हैं। मैसेज भेजते ही आपके सामने तीन मुख्य विकल्प दिखाई देंगे।मिलेंगे ये तीन महत्वपूर्ण विकल्पWhatsApp पर Nyaya Setu से जुड़ने के बाद आपको तीन तरह की सेवाएं मिलती हैं।1. कानूनी सलाह (Legal Advice)अगर आपको किसी कानूनी मामले में सलाह चाहिए, तो आप इस विकल्प को चुन सकते हैं। इसके माध्यम से आपको विशेषज्ञों की राय मिल सकती है।2. कानूनी जानकारी (Legal Information)इस सेक्शन में कानून से जुड़े सामान्य सवालों के जवाब मिलते हैं। जैसे किसी कानून का मतलब क्या है या किसी कानूनी प्रक्रिया को कैसे पूरा किया जाता है।3. कानूनी सहायता (Legal Assistance)अगर आपको किसी केस या कानूनी प्रक्रिया में मदद चाहिए, तो यह विकल्प उपयोगी साबित हो सकता है।इन सेवाओं के जरिए लोग घर बैठे ही मुफ्त में कानूनी जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।आम लोगों के लिए क्यों है यह सेवा खास?Nyaya Setu की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सुविधा सरल, मुफ्त और डिजिटल है। भारत जैसे बड़े देश में बहुत से लोग कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी नहीं रखते। कई बार सही जानकारी न होने के कारण लोग परेशान भी हो जाते हैं। ऐसे में Nyaya Setu एक भरोसेमंद डिजिटल मार्गदर्शक की तरह काम करता है।WhatsApp के जरिए उपलब्ध होने के कारण इसका इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है, क्योंकि देश में करोड़ों लोग पहले से ही WhatsApp का उपयोग करते हैं। Nyaya Setu की WhatsApp सेवा डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आम नागरिकों को कानूनी जानकारी और सहायता आसानी से मिल सकेगी।अगर आपको किसी कानून, कोर्ट केस या सरकारी कानूनी योजना के बारे में जानकारी चाहिए, तो अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। बस WhatsApp पर 7217711814 नंबर पर “Hi” लिखकर भेजें और कुछ ही मिनटों में जरूरी जानकारी प्राप्त करें। यह सुविधा निश्चित रूप से लोगों को न्यायिक सेवाओं से जोड़ने और कानूनी जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होगी।- डॉ. अनिमेष शर्मा
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gujarat को PM Modi की 20,000 करोड़ की सौगात, बोले- चलती रहेगी विकास की Superfast Express
    Next Article
    Laughter Chefs 3: जन्नत ज़ुबैर के साथ वायरल वीडियो पर समर्थ जुरेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत ही छोटी सी बात है

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment