Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी:शादीशुदा प्रेमिका के ब्रेकअप करने से डिप्रेशन में आया, 3 घंटे बाद पुलिस ने उतारा

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह शादीशुदा प्रेमिका के ब्रेकअप करने से नाराज प्रेमी सुसाइड करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रेमी काफी देर तक मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करता रहा। सूचना पर पहुंची थानापुलिस ने उसे किसी तरह टावर से नीचे उतारा और उसकी जान बचाई। पूछताछ में प्रेमी ने अपनी अधूरी प्रेमकहानी के बारे में बताया। बिहार का मूलनिवासी है युवक परतापुर थानाक्षेत्र के गगोल रोड स्थित कनोहर तिराहे के पास की पूरी घटना है। जहां शुक्रवार सुबह विवेक नामक युवक जो मूलरूप से बिहार का रहने वाला है वो मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। विवेक मेरठ में एक निजी कंपनी में काम करता है। यहां इंदिरापुरम कालोनी में किराए के मकान पर रहता है। बताया गया कि विवेक का अपनी ही कालोनी में रहने वाली एक महिला से प्रेमप्रसं चल रहा है। कुछ दिन पहले महिला ने एक अन्य युवक से शादी कर ली है। दूसरे युवक से शादी करने के बाद वो महिला अपने प्रेमी विवेक का फोन भी नहीं उठा रही है। न ही उससे बात कर रही है। इस तरह प्रेमिका के ब्रेकअप करने और छोड़कर जाने से विवेक परेशान हो गया है। लगातार फोन करने पर भी रिस्पांस न मिलना और दूसरे युवक से शादी कर लेने की बात से डिप्रेशन में हैं। इसी बात से नाराज होकर विवेक शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रेमिक के घर जाने पर भी नहीं मिला हल कताई मिल निवासी विवेकानंद कुमार पुत्र सियाशरण पासवान, मूल रूप से पटना बिहार का रहने वाला है। वह परतापुर क्षेत्र में अजीत के मकान में किराए पर रहता है और दयाल फैक्ट्री में मजदूरी करता है। शुक्रवार सुबह वह अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा, लेकिन उसके नहीं मिलने पर उसने परिजनों से संपर्क किया। आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने युवक को दोबारा संपर्क न करने और आसपास न दिखने की सख्त चेतावनी देते हुए वहां से भगा दिया। इसी दौरान उसे प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने की जानकारी मिली, जिससे वह बुरी तरह आहत हो गया। गुस्से और निराशा में युवक सीधे गगोल रोड स्थित यूनियन बैंक के पास लगे एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़कर उसने प्रेमिका को वापस बुलाने की जिद पकड़ी और धमकी दी कि अगर वह नहीं आई तो वह अपनी जान दे देगा। लोगों ने भिजवाया पानी तपती गर्मी में युवक को टावर पर देखकर पुलिस ने पास के दो युवकों के माध्यम से उसे पानी की बोतल भी भिजवाई। इसके बाद उसके दो दोस्तों को मौके पर बुलाया गया। दोस्तों से फोन पर बातचीत के बाद युवक मान गया और करीब तीन घंटे बाद टावर से नीचे उतर आया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा पास की कॉलोनी के लोगों ने जब युवक को टावर पर चढ़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। लेकिन वो नहीं माना। इसके बाद लोगों ने स्थानीय थानापुलिस को सूचना दी। मौके पर पलुस भी पहुंची। पुलिस ने युवक को थाने लाकर शुरू की कार्रवाई युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिवत कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती ने ससुराल पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप:मारपीट और प्रताड़ना के बाद SP से न्याय की गुहार, दो साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    लोन दिलाने के बहाने ठगी करने वाला गिरफ्तार:50 से ज्यादा लोगों को बना चुका है शिकार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ तक फैला रखा जाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment