Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग:दो किसानों के खेत राख, लाखों का नुकसान

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा में बुधवार को गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसान अमजद और दिलशाद के खेतों में खड़ी पूरी फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ऊंची लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार छा गया। आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, हालांकि तब तक फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। पीड़ित किसानों के अनुसार, इस आगजनी से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गेहूं की तैयार फसल जल जाने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे खेत का निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन किया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं, पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए भारी नुकसान से कुछ राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के परशुराम चौक पर फिर इकट्ठा हुआ ब्राह्मण समाज:हल्की धाराओं में FIR करने का आरोप, चौक पर चढ़ गए थे असामाजिक तत्व, लगा दिया था नीला झंडा
    Next Article
    सरेंडर की तैयारी में अतीक का शॉर्प शूटर:प्रयागराज में वकीलों से साधा संपर्क, तलाश में एक हफ्ते से खाक छान रही पुलिस की 5 टीमें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment