Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ मे CCSU की सेंट्रल लाइब्रेरी बाहरी छात्रों पर कार्रवाई:विश्विधालय के छात्रों को सीट न मिलने की शिकायत पर प्रबंधन ने चेकिंग कर बाहर निकाला

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी में मंगलवार को कैंपस के छात्रों को पढ़ने के लिए सीट नहीं मिली। नाराज छात्रों ने इसको लेकर विरोध जताया और रजिस्ट्रार से शिकायत की। छात्रों का आरोप था कि लाइब्रेरी में बड़ी संख्या में बाहरी छात्र बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं, जिससे कैंपस के छात्रों को जगह नहीं मिल पा रही है। हंगामे की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और चेकिंग अभियान चलाया। छात्रों की शिकायत पर रजिस्ट्रार के निर्देश पर प्रोफेसर दुष्यन्त चौहान, लाइब्रेरियन जमाल अहमद सिद्दीकी और सुरक्षाकर्मियों की टीम को तुरंत सेंट्रल लाइब्रेरी भेजा गया। टीम ने लाइब्रेरी में चेकिंग अभियान चलाते हुए सभी छात्रों के आई कार्ड की जांच की। जांच के दौरान बड़ी संख्या में बाहरी छात्र पाए गए, जिन्हें लाइब्रेरी से बाहर कर दिया गया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। प्रोफेसर दुष्यन्त चौहान ने स्पष्ट किया कि सेंट्रल लाइब्रेरी केवल कैंपस के छात्र-छात्राओं के लिए है। बाहरी छात्रों के लिए निर्धारित शुल्क के साथ आई कार्ड बनवाकर अलग स्टडी रूम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जहां वे अध्ययन कर सकते हैं। चेकिंग अभियान के दौरान छात्र नेता अक्षय बैंसला, शुभम भड़ाना, रितिक जाटव, पवनीश यादव और अतुल भड़ाना सहित अन्य छात्र भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर के मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर में वार्षिकोत्सव शुरू:सुंदरकांड पाठ-भजन संध्या, 2 अप्रैल को जन्मोत्सव पर 56 भोग-भंडारा
    Next Article
    हमीरपुर में NH पर युवकों के स्टंटबाजी का VIDEO:बाइक पर जोखिम भरे करतब करते दिखे युवा, तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment