Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में NH पर युवकों के स्टंटबाजी का VIDEO:बाइक पर जोखिम भरे करतब करते दिखे युवा, तलाश जारी

    3 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में नेशनल हाईवे पर युवकों की खतरनाक स्टंटबाज़ी का मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखने को मिले हैं। जिसमें युवक बाइक पर खड़े होकर और सामान रखकर उस पर बैठकर सफर करते दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और स्टंट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। पड़ताल में पता चला है कि ये सभी वीडियो सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित नेशनल हाईवे 34 के हैं। इस हाईवे पर अक्सर इस तरह का नज़ारा देखने को मिलता है, जहां कुछ युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए स्टंट करते हैं और रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं ताकि उन्हें लाइक और व्यूज़ मिल सकें। इस तरह की स्टंटबाज़ी न सिर्फ बाइक सवारों के लिए बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। हाईवे पर चल रहे अन्य वाहनों से टकरा कर यह लोग खुद तो अपनी जान से खिलवाड़ कर ही रहे हैं बल्कि दूसरे वाहन चालकों की भी जान की आफत हो सकती है। इसके बावजूद ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। वहीं इस घटना के बाद जिले की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर ट्रैफिक पुलिस की नजर इस तरह के खतरनाक स्टंट करने वालों पर क्यों नहीं पड़ती। अक्सर पुलिस तब सक्रिय होती है जब ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ मे CCSU की सेंट्रल लाइब्रेरी बाहरी छात्रों पर कार्रवाई:विश्विधालय के छात्रों को सीट न मिलने की शिकायत पर प्रबंधन ने चेकिंग कर बाहर निकाला
    Next Article
    गोंडा के तीन विधायकों ने सीएम योगी से की मुलाकात:विकास कार्यों की चर्चा, रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण और सड़कों के चौड़ीकरण की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment