Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर के मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर में वार्षिकोत्सव शुरू:सुंदरकांड पाठ-भजन संध्या, 2 अप्रैल को जन्मोत्सव पर 56 भोग-भंडारा

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर की रामपुरी कॉलोनी स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर में वार्षिकोत्सव एवं श्री बालाजी जन्मोत्सव महायज्ञ 2026 के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। राष्ट्र की एकता और अखंडता के उद्देश्य से आयोजित श्री सुदर्शन महायज्ञ के अंतर्गत भजन संध्या विशेष आकर्षण का केंद्र रही। भजन गायकों ने भगवान हनुमान की महिमा का गुणगान करते हुए कई भजन प्रस्तुत किए, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में लीन हो गए। सत्संग मंडल साधक परिवार के सहयोग से मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया। पंडितों ने विधि-विधान से देव पूजन कर महायज्ञ का शुभारंभ किया। प्रातःकाल बाबा को चोला अर्पित किया गया और सुंदरकांड पाठ के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर समिति के अनुसार 2 अप्रैल को बाबा हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 56 भोग लगाया जाएगा और भजन-कीर्तन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन होगा। समिति और पंडितों ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। यह आयोजन पिछले कई वर्षों से भव्य रूप में किया जा रहा है। दूर-दूर से भक्त यहां पहुंचकर बाबा के दर्शन करते हैं और मनोकामनाएं पूरी होने की आस्था के साथ प्रार्थना करते हैं। मंदिर क्षेत्र में जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री-धर्मपाल ने कहा-2017 से पहले गाय पर नही बोले शंकराचार्य:अब कसाई गाय को देखकर कांपता है,गौ, गंगा, गीता हमारे भारतीय संस्कृति की पहचान है
    Next Article
    मेरठ मे CCSU की सेंट्रल लाइब्रेरी बाहरी छात्रों पर कार्रवाई:विश्विधालय के छात्रों को सीट न मिलने की शिकायत पर प्रबंधन ने चेकिंग कर बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment