Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के सौरभ हत्याकांड के आरोपियों का बदल गया लुक:मुस्कान के गले में रुद्राक्ष, हाथों में ब्रेसलेट; साहिल ने रखी फ्रैंच कट दाढ़ी

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी मुस्कान-साहिल का लुक बदल गया। 13 महीने बाद जब वह जेल से बाहर कोर्ट की पेशी में आए तो उनका लुक बदला हुआ था। मुस्कान का रंग पहले से अब अधिक गोरा हो गया है। उसके हाथों-पैरों के नेल्स में नेलपेंट लगा था। हाथ में मोतियों का ब्रेसलेट था। गले में रुद्राक्ष की माला थी। वहीं साहिल के बाल छोटे थे। हाथ में फ्रैंड्स का ब्रेसलेट है। मूंछे, दाढ़ी बहुत हल्की हो गई है। फ्रैंच कट दाढ़ी रखी है। दरअसल, मंगलवार को हत्याकांड में आरोपी मुस्कान-साहिल ने 21 अप्रैल (मंगलवार) को जिला कोर्ट में अपना पक्ष रखा। जज अनुपम कुमार ने दोनों से 32-32 सवाल पूछे। दोनों ने कहा- सौरभ राजपूत की हत्या में झूठा फंसाया जा रहा है। पेशी के दौरान लोगों ने दोनों को नए लुक में देखा। जेल जाने से पहले साहिल के बाल बड़े-बड़े थे। वह सिर पर जूड़ा बांधता था। उसकी जटाएं थीं। उसके बाल ढाई फिट तक लंबे थे। उसके चेहरे पर बढ़ी सी दाढ़ी और मूंछें थी। दिन रात नशा करता था। मगर वह पहले से हेल्दी, स्मार्ट और फिट दिखने लगा है। नशे की चीजों से दूर है। बाल छोटे हैं और कैप लगाने लगा है। दाढ़ी-मूछ भी छोटी हैं। वहीं मुस्कान जेल जाने से पहले मुस्कान वेस्टर्न ड्रेस ज्यादा पहनती थी। वह भी साहिल के साथ घूमती थी। पूजा पाठ नहीं करती थी। मगर जेल जाने के बाद वह पूजा पाठ करने लगी है। धार्मिक चीजों को पहनने लगी है। 28 अप्रैल को साहिल रखेगा अपनी सफाई जिला जज ने मंगलवार 21 अप्रैल को साहिल-मुस्कान से सवाल-जबाव में पूछा कि अपनी सफाई पेश करनी है। तो साहिल ने हां में जबाव दिया। उसने कहा वो अपना पक्ष रखना चाहता है, अपनी बेगुनाही साबित करेगा। अब केस में 28 अप्रैल की डेट लगी है। माना जा रहा है कि इस दिन डिफेंस की तरफ से कोई गवाह या ऐसा सुबूत अदालत में दिखाया जाएगा जिससे साबित हो कि साहिल सौरभ की हत्या की रात मेरठ में नहीं बल्कि दिल्ली में था। चर्चा है कि साहिल का बड़ा भाई या फिर पड़ोस का कोई दोस्त अदालत में इसकी गवाही देगा। जो कहेगा कि हत्या की रात साहिल मेरठ नहीं दिल्ली था। उसके फोन की लोकेशन को भी दिल्ली बताया जा सकता है। बंदी का अधिकार है अपना पक्ष रखना साहिल-मुस्कान का केस लड़ रही सरकारी वकील रेखा जैन इस पूरे केस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि उन्हें सख्त आदेश हैं वो इस मामले पर कुछ नहीं बोल सकती। पूरा केस न्यायिक प्रक्रिया से गुजर रहा है, कोर्ट के अधीन है न्यायालय में इसकी सुनवाई हो रही है। कहा कि हर बंदी को अपनी बात रखने, अपने पक्ष में बेगुनाही साबित करने का अधिकार है। साहिल-मुस्कान को भी यह अधिकार है इसलिए वो अपना पक्ष बिल्कुल रख सकते हैं। बंदी से उसका ये अधिकार छीना नहीं जा सकता। साहिल ने पहली बार मुस्कान की बेटी राधा को देखा साहिल-मुस्कान 18 मार्च, 2025 के बाद 21 अप्रैल, 2026 को एक साथ कोर्ट आए। 13 महीने पहले दोनों को इसी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया था। इसके बाद से दोनों की ऑनलाइन पेशी हो रही थी। 21 अप्रैल को करीब डेढ़ घंटे तक दोनों साथ रहे। पहले दोनों को पुलिस वैन में बैठाए रखा गया। जहां साहिल ने पहली बार मुस्कान की बेटी राधा का चेहरा देखा। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों 46 मिनट वहां साथ रहे। हालांकि, कोर्टरूम में दोनों एक-दूसरे से नहीं बात कर सके। 17 मार्च, 2025 को पता चला था मर्डर का केस मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में 3 मार्च को सौरभ की उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल राजपूत के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद लाश को 3 टुकड़ों में काटकर ड्रम में डालकर सीमेंट और बालू के घोल से सील कर दिया था। 17 मार्च को इस केस का खुलासा हुआ था। 18 मार्च को मुस्कान और साहिल को जेल भेज दिया गया था। 22 गवाहों की गवाही पूरी मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ हत्याकांड में अब तक 22 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। इन गवाहियों के बाद अभियोजन पक्ष के साक्ष्य (एविडेंस) बंद हो गए हैं। अब कोर्ट में धारा- 313 की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद अंतिम बहस (फाइनल आर्ग्युमेंट) होगी और फिर अदालत अपना फैसला सुनाएगी। पूरा मामला जानिए… लाश के साथ रातभर मुस्कान-साहिल लॉबी में रहे ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… नीले ड्रम वाली मुस्कान गोद में बेटी लेकर कोर्ट पहुंची, 13 महीने बाद जेल से प्रेमी साहिल के साथ पुलिस वैन में आई मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को जेल से भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया। दोनों करीब 46 मिनट तक कोर्ट में रहे। इस दौरान साहिल से 20 मिनट और मुस्कान से 16 मिनट तक जज ने सवाल-जवाब किए। इसके बाद पुलिस दोनों को जिस तरह कोर्ट लाई थी, उसी तरह वापस जेल लेकर चली गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीजफायर बढ़ाने का ऐलान, होर्मुज पर फिर भी क्यों नाकेबंदी? देखें US-Top 10
    Next Article
    रेलवे ट्रैक पर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार:देवरिया में GRP ने की कार्रवाई, बाइक भी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment