Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 मौतें; धुरंधर-2 ने पुष्पा-2 का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर में पिता ने जुड़वां बेटियों को तड़पाकर मारा

    4 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 23 लोगों की जान चली गई। वहीं, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वह PM मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करेंगी। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान बोला- ट्रम्प हमसे परमाणु अधिकार छीनने वाले कौन, हम युद्ध नहीं चाहते, सिर्फ आत्मरक्षा कर रहे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान के परमाणु अधिकारों को रोकने का कोई हक नहीं है। पजशकियन ने दोहराया कि ईरान युद्ध नहीं चाहता है। वह सिर्फ आत्मरक्षा के लिए परमाणु शक्ति बनना चाहता है। ट्रम्प कौन होते हैं किसी देश को उसके अधिकारों से वंचित करने वाले? खबर से जुड़े अहम अपडेट्स... पढ़ें पूरी खबर... 2. धीरेंद्र शास्त्री- काशी का कलंक जल्द मिटेगा, भगवा लहराएगा, गाड़ी की छत पर बैठे बागेश्वर बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को काशी में कहीं। वह जब काशी पहुंचे, तो करीब एक किमी. तक लोगों ने उन पर फूल बरसाए। उन्होंने भी भक्तों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा, मुझे काशी विश्वनाथ मंदिर की नगरी में बार-बार आने का सौभाग्य मिलता है। मेरा मेरे गुरु से जुड़ा भावनात्मक संबंध भी यहां से है। काशी विश्वनाथ मंदिर के पास में जो कलंक (ज्ञानवापी परिसर) है। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उस बारे में कोर्ट जल्द फैसला दे। मुझे विश्वास है कि भगवान की कृपा से वहां अभिषेक होगा। भगवा लहराएगा। पढ़ें पूरी खबर… 3. तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 मौतें , इनमें 16 महिलाएं; रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इनमें 16 महिलाएं हैं। दरअसल, रविवार की शाम करीब 3:30 बजे फैक्ट्री में धमाका हुआ। इसमें करीब 18 लोगों की जान चली गई। इस दौरान कई लोग मलबे में दब गए। रेस्क्यू के दौरान दोबारा विस्फोट हो गया। इसमें मौतों की संख्या बढ़ गई और पुलिस, फायर ब्रिगेड टीम के 13 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद भी पटाखे फूटते रहे: इसकी वजह से लोगों का रेस्क्यू करने में दिक्कत आई। प्रशासन ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले 13 अप्रैल को विरुधुनगर के पास सथिरापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर… 4. कानपुर-पिता ने जुड़वां बेटियों की हत्या की, वहीं बैठा रहा; फोन करके पुलिस बुलाई कानपुर में 45 साल के पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों का गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह शवों के पास बैठा रहा और खुद पुलिस को कॉल कर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी ने रोते हुए पति को तुरंत फांसी देने की मांग की। पूरा मामला पढ़िए: शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। इसीलिए वह हर पल निगरानी रखता था। घर के बेडरूम तक में उसने सीसीटीवी लगवा रखे थे। पति सोचता था कि उसकी मौत के बाद बेटियों का क्या होगा? इसलिए दोनों बेटियों की हत्या करके उसने सुसाइड करने का प्लान किया। हालांकि, बेटियों की हत्या करने के बाद वह सुसाइड करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। पढ़ें पूरी खबर… 5. ममता बोलीं- PM मोदी ने राष्ट्र संबोधन में चुनाव प्रचार किया, चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल के संबंध में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के जरिए भाजपा का प्रचार किया। हम चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे। PM मोदी ने बंगाल में 4 जनसभाएं कीं: इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण संशोधन बिल पर बात की। PM मोदी ने कहा, 'TMC नहीं चाहती थी कि अगली बार विधानसभा में ज्यादा महिला विधायक चुनकर आएं, क्योंकि ऐसा होने पर वो महिलाओं के हक में आवाज उठाएंगी। इसलिए TMC ने महिलाओं के आरक्षण का विरोध किया है। मतदान के समय आपको TMC को इस अपराध की भी सजा देना है।' पढ़ें पूरी खबर... 6. धुरंधर-2 तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म, पुष्पा-2 का रिकॉर्ड तोड़ा धुरंधर 2 दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म की दुनियाभर में कमाई ₹1,748 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है। धुरंधर 2 ने 1,742 करोड़ रुपए कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, फिल्म अभी दंगल के ₹2070 करोड़ और बाहुबली-2 के ₹1,788.06 करोड़ वाले रिकॉर्ड में पीछे है। पढ़ें पूरी खबर… 7. महाराष्ट्र के वर्धा और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में तापमान 45°C; छत्तीसगढ़-ओडिशा-झारखंड में रात में लू का अलर्ट छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के वर्धा में रविवार को तापमान 45°C दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 43°C से ज्यादा रहा। झारखंड के रांची में चिड़ियाघर के जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर लगाए गए हैं। ओडिशा के 9 जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जानिए आज का मौसम कैसा रहेगा: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, झाड़खंड और ओडिशा में रात में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना में आंधी-तूफान की आशंका है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… स्पोर्ट्स: अगरकर का कार्यकाल बढ़ा, 2027 वनडे वर्ल्डकप तक टीम चुनेंगे:इ नके रहते में भारत ने 3 ICC खिताब जीते; रोहित-कोहली जैसे दिग्गजों का संन्यास (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: दैनिक भास्कर चारधाम यात्रा गाइड: केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: चारधाम यात्रा शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले: पहली पूजा PM के नाम की हुई; अबतक 18 लाख लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: दावा- I-PAC ने बंगाल में 20 दिनों तक काम रोका: यह कंपनी ममता बनर्जी का चुनाव मैनेजमेंट देखती है; TMC बोली- ये झूठ (पूरी खबर पढ़ें) एमपी: उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास: अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी, पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवन (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: पहलगाम हमले की बरसी से पहले कश्मीर में सुरक्षा बढ़ी: 22 अप्रैल को लश्कर के आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या की थी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की तैयारी में विपक्ष: दोबारा नोटिस देंगे, मार्च में एक बार खारिज हो चुका; अब 200 सांसदों का समर्थन जुटाएंगे (पूरी खबर पढ़ें) 😲 खबर हटके... चोरों ने चोरी के लिए मकान मालिक को डांटा यूपी के वाराणसी में चोरों ने चोरी पकड़े जाने पर मकान मालिक को फटकार लगाई। चोरों ने बंद मकान से ₹40 लाख के गहने चुराए थे। दरअसल, चोर छोटे ताले को तोड़कर घुसे थे। गहने बेचने के दौरान वे पकड़े गए। थाने में उन्होंने मकान मालिक को डांटते हुए कहा कि मकान में ताला क्यों नहीं लगाते हो। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: क्या है ईरान की 'मच्छर फ्लीट', जिसने 2 भारतीय जहाजों पर गोलियां दागीं; नेताओं की भी क्यों नहीं सुन रही ईरानी सेना ग्राउंड रिपोर्ट: क्या 124 सीटों पर ममता का नुकसान करेगी बाबरी मस्जिद: मुस्लिम बोले- धंधा चमका, मस्जिद से खुश हैं, लेकिन हुमायूं कबीर मतलबी संडे जज्बात-‘नहीं रहूंगी तो मेरी आवाज को तरसेगा’: मां का वॉयस मैसेज सुनकर रोता हूं; वृंदावन हादसे ने सिखाया- मम्मी-पापा से रोज बात करना मत भूलिए साइबर लिटरेसी- जनगणना के नाम पर हो सकता है स्कैम: जानें सही प्रक्रिया, अगर कोई ये 11 सवाल पूछे तो वो फ्रॉड है, 9 गलतियां न करें जरूरत की खबर- इन चीजों की तासीर है ठंडी: करे टेम्परेचर कंट्रोल, हीट स्ट्रोक से बचाए, जानें गर्मियों में क्या खाएं और क्या नहीं 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वाले इस समय पैसे से संबंधित लेन-देन न करें, क्योंकि इस वजह से संबंधों में खटास आ सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी मंत्रिमंडल का विस्तार 10 मई से पहले:ब्राह्मण, दलित और महिलाओं पर फोकस; सपा के बागी भी बन सकते हैं मंत्री
    Next Article
    झांसी में IPL में सट्‌टा खिलाने वाला बड़ा सटोरी गिरफ्तार:मोबाइल में 16.28 करोड़ के क्वाइन मिले, फर्म में खपाता था पैसा, 6 साथी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment