Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन:चुनाव में देरी पर प्रशासक बनाने की मांग, CM को संबोधित ज्ञापन सौंपा

    2 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। संगठन ने पंचायत चुनाव में देरी होने की स्थिति में वर्तमान निर्वाचित ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त करने की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय संविधान के तहत पंचायतों को संवैधानिक दर्जा प्राप्त है और उनका कार्यकाल 5 वर्ष निर्धारित है। समय पर चुनाव कराना अनिवार्य है। संगठन का तर्क है कि यदि चुनाव में विलंब होता है, तो ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक शून्यता उत्पन्न हो सकती है, जिससे विकास कार्य प्रभावित होंगे और ग्रामीण जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। संगठन ने अपने पत्रक में मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे राज्यों का उदाहरण दिया। इन राज्यों में पूर्व में चुनाव टलने पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सीमित अधिकारों के साथ कार्य करने की अनुमति दी गई थी, जिससे प्रशासनिक निरंतरता बनी रही। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव “चंदू” ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि यदि पंचायत चुनाव समय पर संभव न हों, तो वर्तमान निर्वाचित ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए। उन्होंने शासनादेश जारी कर उन्हें आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार प्रदान करने की भी अपील की, ताकि ग्राम सभा और विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहे। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। इनमें दिनेश चौबे, ब्यास बिंद, सुमन देवी, राना प्रताप सिंह, रमापति सिंह पटेल, शिव प्रसाद, संतोष तिवारी, जवाहर लाल मौर्य, विनोद यादव, अरुण यादव, अनिल यादव, जंग बहादुर, महावीर सरोज, राजेश, हरिशंकर, धर्मेन्द्र बिंद, शंभूनाथ, जटाशंकर, रमेश यादव, कृपाशंकर और मनोज सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव 29 अप्रैल को गाजीपुर के कटरिया गांव आएंगे:पत्थर कांड पीड़ित परिवार से मिलेंगे; प्रोटोकॉल जारी, सुरक्षा बढ़ी
    Next Article
    हमारा फोकस सिर्फ अगला मैच:डेब्यू स्टार प्रफुल्ल ने बताया टीम का गेम प्लान; बोले- जीत से ज्यादा अच्छी क्रिकेट खेलना जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment