Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम:महिला आरक्षण बिल पर बोले, विरोधियों पर साधा निशाना

    20 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को मैनपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान महिला आरक्षण अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन दलों ने पहले इस बिल का विरोध किया था, आज महिलाएं उन्हीं के खिलाफ आवाज उठाकर 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग कर रही हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने मैनपुरी आए थे। सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, पूर्व आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष गोविंद भदौरिया सहित कई भाजपा नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। महिला आरक्षण पर विपक्ष पर हमला पत्रकारों से बातचीत में बृजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने महिला आरक्षण अधिनियम का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाएं अब इस अधिनियम के समर्थन में आगे आ रही हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि महिलाएं अब 33 प्रतिशत आरक्षण को लागू किए जाने की मांग कर रही हैं। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में धूमधाम से मनाई जा रही भगवान परशुराम जयंती:भव्य भंडारे का आयोजन, शहर में जगह-जगह निकाली गई शोभायात्रा
    Next Article
    लखनऊ से सोमनाथ के लिए आस्था की विशेष यात्रा आज:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को करेंगे रवाना, प्रदेश भर से 1008 यात्रीयों को भेज रही सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment