Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में धूमधाम से मनाई जा रही भगवान परशुराम जयंती:भव्य भंडारे का आयोजन, शहर में जगह-जगह निकाली गई शोभायात्रा

    22 hours ago

    1

    0

    गोंडा में आज रविवार को भगवान परशुराम जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई जा रही है। जिले के विभिन्न हिस्सों में शोभायात्राएं निकाली जा रही है। कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिला मुख्यालय पर गोंडा रसोई में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी और सपा नेता विनोद कुमार ने किया है। उन्होंने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। गोंडा रसोई के संचालक पीयूष कटहाघाट भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच करके गोंडा रसोई पर आयोजित भंडारे में शामिल होकर के भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। भंडारे के दौरान यहां पर पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही साथ लोगों के बैठने की व्यवस्था है ताकि लोग बैठ करके भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर सके। भंडारे में प्रसाद का वितरण समाजसेवी अमर यादव ,शैलू पंडित , रजनीश मिश्र, नवनीत मिश्र सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा है। भंडारे के आयोजक पीयूष ने बताया कि भगवान परशुराम केवल उनके ही नहीं, बल्कि सबके आराध्य हैं। उन्होंने अक्षय तृतीया के अवसर पर इस भंडारे का आयोजन किया। भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का आवेशावतार माना जाता है। गोंडा के मनकापुर, परसपुर, करनैलगंज, तरबगंज, बेलसर, इटियाथोक, कटरा बाजार और मुजेहना सहित कई स्थानों पर भी इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। देर शाम तक कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकालने का कार्यक्रम था। गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण:नकलविहीन परीक्षा के निर्देश, CCTV से मॉनिटरिंग की समीक्षा
    Next Article
    मैनपुरी में परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम:महिला आरक्षण बिल पर बोले, विरोधियों पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment