Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में डांसर पर नोट उड़ाने वाला सिपाही लाइन हाजिर:बरनाहल के कार्यक्रम के वीडियो में डांस करते दिखा; वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

    6 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी में एक सिपाही का महिला डांसर पर नोट उड़ाने और अश्लील इशारे करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में दिख रहे सिपाही मानवेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो बरनाहल क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। डांस के दौरान सिपाही मंच पर पहुंच गया और महिला डांसर पर नोट उड़ाने लगा। इस दौरान उसके आपत्तिजनक इशारे भी कैमरे में कैद हो गए। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देख पुलिस हरकत में वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया। प्रारंभिक कार्रवाई में सिपाही मानवेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच करहल क्षेत्राधिकारी अजय चौहान को सौंपी गई है। सीओ ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में शांति व्यवस्था के लिए निर्देश जारी:प्रशासन ने शांति समिति, डीजे संचालकों को दिए कड़े निर्देश
    Next Article
    आगरा में शादी वाले घरों में गैस की किल्लत:एजेंसी संचालकों की मनमानी, चाय वाले और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment