Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेड़ से लटका मिला युवक का शव:सीतापुर के पिसावां का मामला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजी बॉडी

    1 hour ago

    2

    0

    सीतापुर के पिसावा थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। यह घटना कुतुबनगर-दधनामऊ मार्ग स्थित अजहर शाह की बाग में हुई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुतुबनगर निवासी शिवराज पुत्र सरजू के रूप में हुई है। राहगीरों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिसावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृन्दावन नाव हादसे के बाद अयोध्या में अलर्ट:नौका विहार को सुरक्षित बनाए रखने के लिए जल पुलिस और स्थानीय प्रशासन सक्रिय
    Next Article
    उमा भारती बोलीं-अखिलेश परिवार संग प्रायश्चित करने केदारनाथ जाएं:झांसी में कहा- उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों की हत्या कराई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment