Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में अन्तर्राज्यीय बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश:कोतवाली पुलिस ने 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    जनपद हापुड़ की थाना हापुड़ नगर पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना हापुड़ नगर के साथ-साथ बाबूगढ़ और हाफिजपुर थाना क्षेत्रों में हुई बकरी चोरी की घटनाओं के संबंध में की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चोरों के कब्जे से चोरी की गई पांच बकरियां, एक बकरा और घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद की गई है। आरोपियों को रामपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शमशुद्दीन उर्फ रमजान, राहुल उर्फ बकरा उर्फ पोला, संदीप और सुजल उर्फ लाखन के रूप में हुई है। ये सभी दिल्ली के मंगोलपुरी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में करीब तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह विभिन्न जिलों में घूम-घूमकर बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और चोरी के पशु बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशा भोसले का बरेली से गहरा जुड़ाव:सहसवान घराने की विरासत और 'झुमका' गीत का प्रभाव
    Next Article
    संविधान जागरूकता को सपा ने निकाली यात्रा:प्रतापपुरा चौराहा से बिजलीघर तक दोपहिया वाहन पर निकले सपाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment