Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उमा भारती बोलीं-अखिलेश परिवार संग प्रायश्चित करने केदारनाथ जाएं:झांसी में कहा- उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों की हत्या कराई थी

    1 hour ago

    2

    0

    झांसी में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और झांसी से सांसद रहीं उमा भारती ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केदारेश्वर मंदिर बनवाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंदिर बनाने से पहले उन्हें अपने पापों का प्रायश्चित करना चाहिए। उमा भारती झांसी से दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। यहां उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह के कार्यकाल में उस समय की पुलिस ने उनके निर्देश पर कारसेवकों पर गोली चलाई थी। यह घटना देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि इसका एक ही प्रायश्चित है कि अखिलेश यादव अपने पूरे परिवार के साथ पैदल असली वाले केदारनाथ धाम जाएं, जो कैलाश पर्वत पर है और वहां भगवान केदारनाथ से माफी मांगें। उन्होंने यह भी कहा कि पांडव भी अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए वहीं गए थे। ईरान-अमेरिका युद्ध पर बोलते हुए उमा भारती ने ईरान और अमेरिका के बीच चल रही वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जिस चीज को भी छूता है, उसका विनाश हो जाता है। पाकिस्तान मूल रूप से विनाशक है। अंत में भारत ही शांति की पहल करेगा और विश्व में शांति स्थापित करेगा। चुनाव आयोग को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उमा भारती ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाते रहे हैं, इसलिए वह वैसी भाषा बोल रहे हैं। लेकिन अब उन्हें समझना चाहिए कि वह जनता के नायक हैं और उन्हें नायक जैसी भाषा का ही प्रयोग करना चाहिए। झांसी से चुनाव लड़ने के सवाल पर बदले सुर हाल के दिनों में झांसी से चुनाव लड़ने की बात कहने वाली उमा भारती से जब इस विषय में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इस पर अब दोबारा कुछ नहीं कहेंगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में हर जगह भारतीय जनता पार्टी का प्रभाव है और पार्टी उनसे जो भी सहयोग मांगेगी, वह उसे पूरा करेंगी। आशा भोंसले को श्रद्धांजलि मशहूर गायिका आशा भोंसले के निधन पर उमा भारती ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आशा भोंसले ने लंबे समय तक अपने स्वरों से देश को आनंदित किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उनका संगीत सुने और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेड़ से लटका मिला युवक का शव:सीतापुर के पिसावां का मामला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजी बॉडी
    Next Article
    यूजीसी के फैसलों के विरोध में जन आक्रोश रैली:देवरिया में कहा- ऐसी नीतियों से सामाजिक संतुलन बिगड़ सकता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment