Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में शांति व्यवस्था के लिए निर्देश जारी:प्रशासन ने शांति समिति, डीजे संचालकों को दिए कड़े निर्देश

    4 hours ago

    2

    0

    संतकबीरनगर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के मद्देनजर शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक थाना दुधारा में एडीएम खलीलाबाद संदीप कुमार मीना, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय और तहसीलदार खलीलाबाद की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इसमें शांति समिति के सदस्यों और डीजे संचालकों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जुलूस केवल पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाला जाएगा और कार्यक्रम की शुरुआत व समाप्ति निर्धारित समय के भीतर करनी होगी। किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या जुलूस के लिए सक्षम अधिकारी से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य है। आयोजकों को प्रत्येक जुलूस के साथ स्वयंसेवक नियुक्त करने होंगे, जो पुलिस के साथ समन्वय करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थलों और संवेदनशील मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करना अनिवार्य होगा। आयोजकों को भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार के विवादित या आपत्तिजनक नारे लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। डीजे की ध्वनि निर्धारित डेसिबल मानक के अनुरूप ही रखी जाएगी; नियम विरुद्ध शोर करने पर डीजे जब्त किया जा सकता है। यातायात में बाधा न आए, इसके लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है। जुलूस मार्ग में पेयजल की समुचित व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी। शासन द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करना अनिवार्य होगा। जुलूस के आगे, पीछे और बगल में सुरक्षा की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर बार चुनाव, बाबू सिंह यादव एक वोट से अध्यक्ष:महामंत्री पद पर अनुराग नारायण मिश्रा ने जीत दर्ज की
    Next Article
    मैनपुरी में डांसर पर नोट उड़ाने वाला सिपाही लाइन हाजिर:बरनाहल के कार्यक्रम के वीडियो में डांस करते दिखा; वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment