Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पति ने पत्नी की रॉड से हत्या की:थाने पहुंचकर जुर्म कबूला, पुलिस को घर की चाबी दी, आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    संभल जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने घर पर ताला लगाया और सीधे थाने पहुंच गया। वहां उसने पुलिस को घर की चाबी सौंपते हुए अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। यह सनसनीखेज घटना संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू की है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय ज्योति प्रजापति पत्नी दुर्गेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी पति दुर्गेश ने रविवार सुबह करीब 11:30 बजे इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के लगभग 50 मिनट बाद, यानी दोपहर 12:20 बजे, दुर्गेश रजपुरा थाने पहुंचा। पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और घर पर ताला लगा दिया है। उसने घर की चाबी भी पुलिस को सौंप दी। आरोपी के जुर्म कबूलने के बाद थाना प्रभारी संदीप चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत गांव पहुंची। पति-पत्नी गांव से कुछ दूर अपने खेत में बने मकान में रह रहे थे। ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी पुलिस के गांव पहुंचने पर हुई। पुलिस ने घर का ताला खुलवाकर महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। बदायूं जिले के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव विजयगढ़ी निवासी केवल सिंह ने अपनी बेटी ज्योति की शादी एक साल पहले सिंघौली कल्लू के दुर्गेश प्रजापति पुत्र भोले से की थी। दुर्गेश का एक मकान गांव के अंदर भी है जहां उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं, जबकि उसके पिता दिल्ली में रिक्शा चलाते हैं। शादी के बाद दुर्गेश ने खेत में अपना अलग मकान बना लिया था और ज्योति के साथ वहीं रह रहा था। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आरोपी पति से हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत:पुलिस ने ₹33 हजार वापस कराए, टेलीग्राम पर पैसे दोगुना करने का दिया था लालच
    Next Article
    टीईटी अनिवार्यता खत्म करने की मांग पर मशाल जुलूस:देवरिया में AIJTF ने 13 अप्रैल को किया ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment