Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति गिरफ्तार:मायके वालों ने बाइक की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि बाइक की मांग पूरी न होने पर महिला को प्रताड़ित किया जाता था और उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया। यह घटना शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की है। लखीमपुर जिले के मैंगलगंज थाना क्षेत्र की निवासी 32 वर्षीय हुमैरा का शव 5 अप्रैल की शाम अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। हुमैरा की शादी 11 साल पहले सदर बाजार क्षेत्र के मक्कू बजरिया निवासी साजिद से हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हुमैरा के मायके पक्ष को सूचित किया। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर हुमैरा के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति साजिद, सास मिसकीना, देवर शालू, भूरे उर्फ शारिक, आसिफ और कासिम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर फौजी मैरिज लॉन के पास से आरोपी पति साजिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी साजिद को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:घोसी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का निधन, 76 साल की उम्र में लखनऊ में ली अंतिम सांस, दो बार विधायक रहे
    Next Article
    रक्षामंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीद परिवार का जाना हाल:प्रतिनिधि मंडल से मिले, लालजी टंडन की पुस्तक स्मृति नाद का होगा विमोचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment