Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रक्षामंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीद परिवार का जाना हाल:प्रतिनिधि मंडल से मिले, लालजी टंडन की पुस्तक स्मृति नाद का होगा विमोचन

    9 hours ago

    1

    0

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के 3 दिवसीय लखनऊ दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मंडलों से 5 ए कालिदास मार्ग आवास पर भेंट की। प्रतिनिधियों ने लखनऊ में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं के संबंध में भी चर्चा की और अनुरोध पत्र सौंपे। राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद सुनील कुमार की पत्नी सुजाता कुमारी, बेटे सौरभ, शिवेश, निशांत, सुशांत , अखिलेश और परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट किया। परिवार का हाल चाल जाना। राजनाथ सिंह शाम 5 बजे वरिष्ठ नागरिकों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव जानेंगे। शाम 6 इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान को पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की पुस्तक ‘स्मृति नाद’ के भव्य विमोचन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि करेंगे। दौरे के अंतिम दिन सोमवार को राजनाथ सिंह ‘सांसद खेल महाकुंभ’ का उद्घाटन कर युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने भी की मुलाकात राजनाथ सिंह से 5 ए कालिदास मार्ग आवास पर भेंट के दौरान भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नवनियुक्त नामित पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने भी भेंट कर आभार व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का डॉ. सर्वेश अस्थाना, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ एवं कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधि मण्डल से संजय शुक्ला, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय गुप्ता, राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मण्डल का प्रतिनिधि मण्डल उमेश कुमार शर्मा, सौरभ शर्मा भी राजनाथ सिंह मिले। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्रा, उत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष महेन्द्र मोहन भट्ट, उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सदस्य राज्य महिला आयोग से राजेश सिंह एवं ऋतु सहाय, लखनऊ गेस्ट हाउस एवं रेस्टोरेंट ओनर एसोसिएशन से सुरेन्द्र शर्मा ने भी मुलाकात की। राष्ट्रीय सहारा प्रतिनिधि मण्डल से कलानिधि मिश्र, प्रशांत दीक्षित, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल का प्रतिनिधि मण्डल से प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा, डायोसिस आफ लखनऊ क्राइस्ट चर्च हजरतगंज, लखनऊ का प्रतिनिधि मण्डल से सचिव राकेश मैसी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शादाब आलम, वाल्मीकि समाज से राम सिंह रक्षामंत्री से मिले। जैन समाज से विशाल जैन, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, मनीष शुक्ला, मोहन भागवत, राघवेंद्र पाण्डेय, पुनीत आरोही ने भी मुलाकात की। इन लोगों ने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक कार्यों को कराए जाने का अनुरोध किया। रक्षामंत्री ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। शाम 5 बजे वरिष्ठ जन संवाद राजनाथ सिंह के दौरे का दूसरा दिन जनसंवाद और सामाजिक जुड़ाव पर केंद्रित है। शाम 5 बजे आयोजित ‘वरिष्ठ जन संवाद’ कार्यक्रम में वे शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे बुजुर्गों के अनुभवों को सुनने के साथ-साथ उनकी समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से समझने की कोशिश करेंगे। इस संवाद में स्वास्थ्य सुविधाओं, पेंशन, शहरी व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। कार्यक्रम को भाजपा के जनसंपर्क और संवाद अभियान के अहम हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है, जहां सीधे संवाद के जरिए भरोसे को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। शाम 6 बजे ‘स्मृति नाद’ का लोकार्पण शाम 6 बजे गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘स्मृति नाद’ पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम आयोजित होगा। यह आयोजन राजधानी के सांस्कृतिक और राजनीतिक कैलेंडर का बड़ा आकर्षण बन गया है। पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के जीवन, अनुभवों और विचारों को समेटे इस पुस्तक के विमोचन में कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक चेहरे शामिल होंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे और अपने संबोधन में लालजी टंडन के व्यक्तित्व और योगदान पर प्रकाश डालेंगे। संत परंपरा की छाया में आयोजन स्मृति नाद लोकार्पण कार्यक्रम की खासियत यह भी है कि इसकी अध्यक्षता जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवदेशानंद गिरी करेंगे। उनके सानिध्य में कार्यक्रम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग में भी नजर आएगा। आयोजकों का मानना है कि ‘स्मृति नाद’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि एक विचार और अनुभवों का दस्तावेज है, जो समाज को नई दिशा देने का काम करेगा। संत और सियासत के इस संगम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद कार्यक्रम में प्रदेश और देश के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा समेत कई प्रमुख चेहरे मंच साझा करेंगे। इस आयोजन को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां एक मंच से कई बड़े संदेश निकलने की संभावना है। साथ ही यह कार्यक्रम सामाजिक और सांस्कृतिक समन्वय का भी उदाहरण बनेगा। कल ‘सांसद खेल महाकुंभ’ का उद्घाटन दौरे के तीसरे दिन सोमवार सुबह 9:30 बजे राजनाथ सिंह ‘सांसद खेल महाकुंभ’ का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान वे खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे और खेलों के महत्व पर जोर देंगे। आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति गिरफ्तार:मायके वालों ने बाइक की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    शादी से 8 दिन पहले युवक ने लगाई फांसी:मंगेतर से फोन पर हुआ था झगड़ा, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment