Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित:अंबेडकर जयंती पर NMO और सेवा भारती की पहल, सैकड़ों को मिला मुफ्त इलाज

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रविवार को 10 विभिन्न सेवा बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। यह पहल गाजीपुर मेडिकल कॉलेज की राष्ट्रीय मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (NMO) इकाई ने सेवा भारती के सहयोग से की। शिविरों में सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवाइयां वितरित की गईं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को आगे की विस्तृत जांच और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज आने की सलाह दी गई। इस पहल का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था। NMO इकाई के अध्यक्ष प्रो. धनंजय सिंह ने बताया कि शिविर का संचालन डॉ. सत्येंद्र पाल, डॉ. चंद्रमौली मिश्रा, डॉ. मनोज बिंद, डॉ. भानु पांडे, डॉ. अमित यादव और डॉ. प्रभात कुमार के नेतृत्व में किया गया। इसमें सीनियर और जूनियर रेजिडेंट्स, इंटर्न्स तथा एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे शिविर व्यवस्थित रूप से संपन्न हुए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा ने विभिन्न शिविर स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए NMO, सेवा भारती और सभी चिकित्सा कर्मियों को उनके सराहनीय प्रयास के लिए बधाई दी। यह शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में IMA का वार्षिक खेल दिवस शुरू:डॉक्टरों ने खेलों के साथ हेल्दी डाइट का संदेश दिया
    Next Article
    महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में नेशनल योग कम्पटीशन:2 दिवसीय कार्यक्रम में 500 लोगों ने भाग लिया, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े कुलाधिपति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment