Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में डीआरपी यूनियन के पदाधिकारी चयनित:चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना ने दी बधाई

    3 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 2026 के तहत उत्तर प्रदेश डीआरपी यूनियन के पदाधिकारियों का चयन किया गया है। शनिवार को ज्योति स्थित कार्यालय पर चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। इसमें प्रतिमा शाक्य को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विशेष रूप से प्रतिमा शाक्य को बधाई देते हुए कहा कि संगठन का यह निर्णय सराहनीय है। प्रतिमा शाक्य लगातार महिलाओं की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाती हैं और उन्हें न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता रही है। प्रदेश मंत्री प्रतिमा शाक्य ने बताया कि डीआरपी का मानदेय काफी समय से लंबित है, जिसके भुगतान न होने के कारण लखनऊ में जल्द ही प्रदर्शन की तैयारी चल रही है। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के समस्त डीआरपी मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मानदेय भुगतान न होने और संबंधित थीम के डीआरपी को ड्यूटी न मिलने पर आंदोलन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खनन अफसरों से पासर बोले, गोली मार देंगे:प्रयागराज में हुई वारदात का वीडियो भी सामने आया, ट्रक ड्राइवर को जबरन छुड़ाया
    Next Article
    'आजम खान और मेरी बराबरी नहीं, वह मेरे बड़े भाई':नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बयान, कानपुर में बोले- वह मेरे सीनियर और मुझसे ज्यादा काबिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment