Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'आजम खान और मेरी बराबरी नहीं, वह मेरे बड़े भाई':नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बयान, कानपुर में बोले- वह मेरे सीनियर और मुझसे ज्यादा काबिल

    9 hours ago

    2

    0

    ‘आजम खानऔर मेरी बराबरी की बात हो ही नहीं सकती। उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। वे मेरे बड़े भाई हैं और रहेंगे, मेरे सीनियर हैं और रहेंगे। मुझसे ज्यादा काबिल हैं और रहेंगे। फिर उनकी मुझसे किस तरह की बराबरी हो सकती है।’ 'एसआईआर कराने वाला कौन है? यह चुनाव आयोग ने कराया है। यह चुनाव आयोग नहीं, यह भारतीय जनता पार्टी के हाथ की कठपुतली है। कर्मचारियों को आदेश दिया गया कि किसके वोट काटने हैं। इसके लिए अभियान चलाया गया है। यह एसआईआर नहीं, धोखा है।' यह बातें सपा नेता व यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज कानपुर में कहीं। शनिवार को वह यहां अलग-अलग कई कार्यक्रम में पहुंचे। होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने सपा विधायकों के साथ बैठक भी की। 2 तस्वीर देखिए… ‘न तुम झांको न हम झांकें’… शायरी से सरकार पर तंज नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि शंकराचार्य के साथ क्या हुआ, यह सबको पता है। जब दलित या मुसलमान पिटता है, तो लोग परदे से झांककर देखते हैं और सोचते हैं कि हमें क्या मतलब है। शेर पढ़ते हुए कहा “कभी परदे से तुम झांको, कभी परदे से हम झांकें, लगा दो आग परदे में, न तुम झांको न हम झांकें” सबको एक होकर 2027 में सपा की सरकार बनाने का काम करना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो हो रहा है, वह छिपा नहीं है। कानून की क्या स्थिति है, बेरोजगारी और महंगाई कितनी है, किसान किस स्थिति में है, इन मुद्दों पर कोई सवाल नहीं उठ रहा है और न ही कोई पूछने वाला है। बोले-संविधान में जो अधिकार दिए गए हैं, उनसे लोगों को वंचित किया जा रहा है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सपा नेताओं से मिले, विधायकों संग बैठक नसीमुद्दीन सिद्दीकी महाराजपुर विधानसभा से सपा के प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह गिल के होली मिलन समारोह में पहुंचे। कानपुर महानगर सपा के जिला अध्यक्ष फजल महमूद भी मौजूद रहे। चकेरी स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह में फतेह बहादुर सिंह गिल ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी का स्वागत किया। इसके बाद जाजमऊ डिफेंस काॅलोनी स्थित विधायक नसीम सोलंकी के आवास पर पहुंचे। पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मां और परिवार से मुलाकात भी की। आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और कैंट से सपा विधायक हसन रूमी भी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के स्वागत के लिए पहुंचे। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, VIDEO:2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी; लोग पकड़ने दौड़े तो तमंचा ताना मिर्जापुर में शनिवार सुबह 7.15 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में डीआरपी यूनियन के पदाधिकारी चयनित:चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना ने दी बधाई
    Next Article
    सरकारी तालाब पर कब्जा, नगर निगम ने चलाया बुलडोजर:मौजा चमरौली में मिट्टी खुदवाकर तालाब को खाली कराया, विरोध का प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment